छत्तीसगढ़

पुलिस कप्तान ने किया झगराखाण्ड थाने का वार्षिक निरीक्षण। सुनी जवानों की समस्याएं, जल्द निराकरण का दिया आश्वासन।

Ghoomata Darpan

पुलिस कप्तान ने किया झगराखाण्ड थाने का वार्षिक निरीक्षण। सुनी जवानों की समस्याएं, जल्द निराकरण का दिया आश्वासन।

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। (कृष्णा वस्त्रकार) जिले के पुलिस अधीक्षक तिलकराम कोशिमा के द्वारा शुक्रवार को पुलिस थाना झगराखाण्ड का वार्षिक निरीक्षण किया गया साथ ही वहां पदस्थ कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी गई।
आपको बता दें कि एमसीबी जिले के पुलिस कप्तान ने शुक्रवार को पुलिस थाना झगराखाण्ड का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक टी.आर. कोशिमा द्वारा पुलिस जवानों से परेड कराया गया और थाने के समस्त दस्तावेजों को चेक किया गया। उन्होंने मालखाना, शस्त्रागार का निरीक्षण किया।पुलिस अधीक्षक ने दरबार लगाकर सभी जवानों की समस्या सुनी। अपने कप्तान को अपने बीच पाकर जवानों ने भी बेहिचक अपनी समस्याओं से उनको अवगत कराया जिस पर पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया है की जल्दी ही जवानों की परेशानियों का निराकरण किया जायेगा।
वार्षिक निरीक्षण में थाना प्रभारी झगराखाण्ड दीपेश सैनी, खोंगापानी चौकी प्रभारी कमलेश पांडे एवं कोड़ा चौकी प्रभारी दिनेश्वर प्रसाद रवि और पुलिस थाना, पुलिस चौकी के सभी स्टॉफ उपस्थित रहे।


Ghoomata Darpan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button