Advertisment

18th May 2026

BREAKING NEWS

रिजल्ट रहा बेहतर, शशांक पोद्दार ने अर्जित किया 92% अंक

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े को पतंजलि योग शिविर में शामिल होने का दिया गया आमंत्रण

जांच करें, सफाई रखें और ढककर रखें , डेंगू को मिलकर रोकें” जैसे नारों के साथ जागरूकता संदेश

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मितानिन कार्यकर्ताओं द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई

धान के 72 रूपये न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ने से कांग्रेसियों के पेट में मरोड़ एवं दर्द होने लगा है - मुरलीधर सिन्हा

: संभागायुक्त डॉ. अलंग पहुंचे सी मार्ट, स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की ली जानकारी

कोरिया 17 मार्च 2023/संभागायुक्त डॉ. संजय कुमार अलंग आज जिला प्रवास के दौरान कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के साथ जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित सी मार्ट पहुंचे। उन्होंने यहां स्व-सहायता समूहों, स्थानीय संगठनों, संस्थाओं द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों खाद्य सामग्रियों, मसाले, साबुन, हथकरघा, वनोपज, टेरोकोटा , हेंडी क्राफ्ट, गोबर पेंट इत्यादि का अवलोकन किया। संभागायुक्त डॉ अलंग ने सी-मार्ट की संचालक महिलाओं से उत्पादों की जानकारी ली तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि  सी मार्ट के माध्यम से महिलाओं के स्वरोजगार के अवसर बढ़ें हैं, इसी प्रकार मेहनत कर आगे बढ़े। उन्होंने महिलाओं से विक्रय की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि अब तक 56 लाख का विक्रय किया गया है। इस दौरान उन्होंने विक्रय और सामग्री के रजिस्टर संधारण की जानकारी ली तथा नियमित बैठक किए जाने, आय-व्यय का लेखा हेतु सेक्रेटरी रखे जाने निर्देशित किया। तंबाकू उत्पाद निषेध अभियान दिवस के अवसर पर संभागायुक्त, कलेक्टर ने जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना- राज्य में आज तंबाकू उत्पाद निषेध अभियान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।  सरगुजा संभाग आयुक्त डॉ संजय कुमार अलंग ने आज बैकुण्ठपुर में जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक  त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन उपस्थित थे। जागरूकता रथ द्वारा तंबाकू के उपयोग विशेषकर गैर धूम्रपान या चबाने वाला तंबाकू के उपयोग से होने वाली हानि के प्रति लोगों में जन चेतना और गैर धूम्रपान या चबाने वाले तंबाकू का उपयोग नहीं करने के प्रति लोगों को जागरूक  किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें