Advertisment

6th July 2026

BREAKING NEWS

स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

असहाय वृद्धा को मिला सहारा, विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से कराया गया रेस्क्यू

फिट इंडिया एवं सेव एनवायरनमेंट अभियान के तहत 21 किमी साइकिल यात्रा, सीड्स बॉल से दिया हरियाली का संदेश

मैंने ऐ सूरज तुझे पूजा नहीं,समझा तो हैं..... मेरे हिस्से में भी थोड़ी, धूप आनी चाहिये....

शहडोल - नागपुर ट्रेन को मनेंद्रगढ़ से चलाने की मांग

: पुलिस प्रशासन द्वारा गेंद बिहारी के साथ मारपीट कर थाना ले जाने की घटना को लेकर, नई लेदरी, झगराखण्ड, खोगापानी में 11 से 1 बजे तक बंद का आह्वान

नई लेदरी।(हसदेव ) एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के नेतृत्व पर सरगुजा संभाग में भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों के ऊपर छत्तीसगढ़ सरकार के इशारे पर आदिवासी संत स्व.गहिरा गुरु के पुत्र भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं हिन्दू आदिवासी नेता  गेंदबिहारी के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर दुर्गापारा से मारपीट कर पुलिस बल का प्रयोग कर थाना ले गयी जो कि बहुत निंदनीय घटना है। उक्त घटना के विरोध में आज दिनांक 27.04.2023 को प्रातः 11.00 बजे से 01.00 बजे तक एमसीबी जिले के समस्त नगर।ग्राम।कस्बा में भाजपा द्वारा बंद का आह्वान किया गया है तथा मनेन्द्रगढ़ विश्रामगृह के समीप चक्का जाम साथ ही पुलिस थाना के सामने पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया जाएगा एवं इसी क्रम में नई लेदरी, झगराखण्ड, खोगापानी में उक्त समयावधि तक बंद का आह्वान किया जा रहा है ।भाजपा प्रदेश पदाधिकारी (हसदेव मंडल में निवासरत), जिला पदाधिकारी,मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, स्थाई एवं विशेष आमंत्रित सदस्य, वरिष्ठ भाजपा नेता,समस्त मोर्चा के पदाधिकारी, एवं कार्यकारिणी सदस्य, शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक, सहित शक्ति केंद्र के प्रभारी, बूथ समिति के अध्यक्ष सचिव सहित कार्यकारिणी सदस्य, चुने हुए निकाय के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष,पार्षद पूर्व एल्डरमैन और  कार्यकर्ता  बंद को सफल करने में अपनी सहभागिता के लिये कमर कस लिये है । ये जानकारी विनोद गुप्ता , मंडल अध्यक्ष, महामंत्री हसदेव मंडल मृत्युंजय मुखर्जी, संतोष गुप्ता के द्वारा दी गई है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें