Advertisment

19th November 2026

BREAKING NEWS

धान खरीदी, वन अधिकार पट्टा, भूमि अभिलेख सुधार, पेंशन एवं लंबित भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे 14 आवेदक

धान खरीदी, पीएम सूर्य घर योजना, पेयजल, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा धान का मूल्य; टेलू राम कश्यप ने दोनों उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया

विधायक रेणुका सिंह ने किया जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का शुभारंभ, कर्मा नृत्य ने बांधा समां

वनवासी कल्याण आश्रम चैनपुर में बाल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

: मोर -आवास मोर -अधिकार को लेकर भाजपा ने विधायक आवास का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी

Admin Sun, Feb 26, 2023

मनेन्द्रगढ़ । प्रधानमंत्री आवास के लिए राज्य सरकार के खिलाफ मनेन्द्रगढ़ विधान सभा के चिरमिरी मे भाजपा ने शनिवार को आम सभा कर मनेन्द्रगढ़ विधान सभा के विधायक के निवास का घेराव करने आगे बढ़ रहे भाजपाइयों को पुलिस ने आवास के सामने बेरिकेड्स लगाकर ही रोक दिया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ में केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में उपेक्षा का आरोप लगाया। मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों के हित में भाजपाई शनिवार को मनेन्द्रगढ़ विधायक के आवास का घेराव करने पहुंचे। भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर चुनावी वादे पूरे करने गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप भी लगाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनावी वादे पूरे नहीं होने से प्रदेश की जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्र की जन कल्याणकारी योजनाओं में से एक है, लेकिन इसके क्रियान्वयन को लेकर प्रदेश सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। इसकी वजह से योजना का पात्र हितग्राही लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इस कार्यक्रम में उपस्थित मनेंद्रगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जयसवाल, मनेंद्रगढ़ विधानसभा प्रभारी मनोज शर्मा, रेणुका सिंह, मुकेश जयसवाल ,रघुनन्दन यादव, सोनमती उर्रे ,कीर्तिवासो राउल गौरी हथ्गेन, प्रदीप सलूजा, गोमती द्विवेदी, मुनमुन जैन ,इंदु पनेरिया ,रजनी तिवारी ,सुशील सिंह ,परमानंद जयसवाल, राजेंद्र दास ,पतिराज सिंह ,एवं हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें