Advertisment

9th October 2026

BREAKING NEWS

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

हादसे में CISF जवान की पत्नी गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक होने पर अंबिकापुर रेफर

तूता में प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ का सत्याग्रह, मांगों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री से पुनः मुलाकात का निर्णय

: पर्यावरण विभाग सीएमपीडीआई के मॉडलर लैब का शुभारम्भ

Admin Sun, May 14, 2023

मनेंद्रगढ़(अजय विश्वकर्मा) एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के अंतर्गत झगराखण्ड में सीएमपीडीआई के मॉडलर लैब का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महाप्रबंधक यू टी कंझरकर के अलावा बहुसंख्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशक आईडी नारायण तथा पर्यावरण विभाग अध्यक्ष एच के गौर की मौजूदगी में उद्घाटन एसईसीएल हसदेव क्षेत्र क्षेत्रीय महाप्रबंधक यूटी सरकार के द्वारा किया गया। ऐसा मॉडलर लैब बिलासपुर के बाद मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में बन पाया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस लैब के संचालन से ध्वनि वायु पानी के परीक्षण में काफी सहूलियत प्राप्त होगी। यह हसदेव क्षेत्र के लिए भी एक उपलब्धि है यूटी कंझरकर ने बताया कि ऐसा लैब मैंने भटगांव क्षेत्र में देखा था और इससे बेहतर लैब कि मेरे द्वारा एक परिकल्पना भी की गई थी प्रेरणा स्रोत के रूप में अपने अधिकारियों के सहयोग के माध्यम से इस लैब का आज उद्घाटन हुआ है जो क्षेत्र में एक उपलब्धि है। और हमारा प्रयास रहेगा कि हम इस क्षेत्र में एक बेहतर कार्य कर सकें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें