Advertisment

29th October 2026

BREAKING NEWS

बाल अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया

मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया असाटी दिवस समारोह, सामाजिक एकता का दिया संदेश

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

: अवैध ईट भट्टों की वजह से 10 मिनट टन कोयले का उत्पादन प्रभावित

Admin Thu, Jun 15, 2023

चिरमिरी । शहर में संचालित एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के ओपन कास्ट खदान के विस्तार में अवैध ईट भट्टों का संचालन रुकावट बनी हुई है, इस वजह से 500 श्रमिकों के ऊपर ट्रांसफर का खतरा मंडरा रहा है जिसे लेकर श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत से मुलाकात एक ज्ञापन सौंपा । एसईसीएल खुली खदान क्षेत्र के आसपास 10 हेक्टेयर लिजहोल्ड एरिया में कई अवैध ईंट भट्टा संचालित है, जिस वजह से 10 मिलियन टन कोयले का उत्पादन प्रभावित हो रहा है, ओपन कास्ट चिरमिरी एच एम एस श्रम संगठन अध्यक्ष देवेंद्र नाथ शर्मा व राजेश्वर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर महंत सहित सांसद ज्योत्सना महंत, प्रभारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस शैलजा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा साथ ही अवैध ईंट भट्टा हटाने का व खदान के विस्तार को लेकर चर्चा की गई । खदान का विस्तार नहीं हुआ तो श्रमिकों को होगी परेशानी ..… श्रमिक पदाधिकारियों ने बताया कि बीते एक दशक पहले भी पूर्व में केंद्रीय राज्य मंत्री रहते हुए डॉक्टर महंत के प्रयास से इस चिरमिरी ऑपेनकास्ट का विस्तार कराया गया था पदाधिकारियों ने बताया कि खदान के आसपास बड़ी संख्या में अवैध ईंट भट्टों के संचालन से खदान के विस्तारीकरण में बाधा आ रही है, खदान का विस्तार नहीं हुआ तो चिरमिरी ओपन कास्ट खदान के 572 स्थाई कर्मचारियों व ठेकेदारी मजदूरों के सामने मुश्किल खड़ी हो जाएगी ,इस ज्ञापन सौंपने के समय सी .के.लखेरा,लक्ष्मी प्रसाद, सत्तार खान भी शामिल थे

विज्ञापन

जरूरी खबरें