Advertisment

19th September 2026

BREAKING NEWS

पतझड़ के पत्तों ने कहा ना रौदों हमें पांव में.... पिछली रूत में तुम बैठे थे हमारी छांव में....

छत्तीसगढ़ में खडगंवा का प्राथमिक शाला सकड़ा विद्यालय निरंतर सुर्खियों में

दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा में जागृति महिला समिति का संवेदनशील योगदान

स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 546 लोगों ने उठाया निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ

17 सितंबर को लाखों दीपों से जगमगाएगा एमसीबी, घर-घर रोशन होगा आभार और शुभकामना का संदेश

रोशन लाल अवस्थी की कलम से : महाप्रभु के मौसी मां के घर पहुंचते ही भक्तों ने शुरू किया भंडारा, देवभोग का भगवान जगन्नाथ से है खासा रिश्ता

Praveen Nishee Sun, Jul 19, 2026

देवभोग। गरियाबंद। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के बाद महाप्रभु के मौसी मां के घर पहुंचते ही भक्तों द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार और रविवार को पार्षद खीरलक्ष्मी सिन्हा एवं अमलीपदर निवासी रोशनलाल अवस्थी के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

देवभोग का भगवान जगन्नाथ से वर्षों पुराना और खासा धार्मिक रिश्ता रहा है। यहां स्थित ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ मंदिर की अपनी अलग पहचान है। मान्यता है कि इस मंदिर में तैयार होने वाला प्रसाद जगन्नाथ पुरी धाम तक पहुंचता है, जिससे देवभोग की धार्मिक आस्था और महत्ता और भी बढ़ जाती है।

महाप्रभु के मौसी मां के घर आगमन के बाद क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं और सेवा-भाव से भंडारे का आयोजन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें