Advertisment

8th October 2026

BREAKING NEWS

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

हादसे में CISF जवान की पत्नी गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक होने पर अंबिकापुर रेफर

तूता में प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ का सत्याग्रह, मांगों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री से पुनः मुलाकात का निर्णय

शपथ ग्रहण सह महासंगम नुआखाई मिलन समारोह गोहरापदर में संपन्न

40 वर्षों की लंबी शिक्षण साधना के लिए उपाध्याय सम्मानित

गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग, 27 अप्रैल को देशव्यापी ज्ञापन : गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग, 27 अप्रैल को ज्ञापन सौंपेंगे कार्यकर्ता

Praveen Nishee Sat, Apr 25, 2026

लखनपुर (सरगुजा)। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा 27 अप्रैल को पूरे भारत में गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर तहसील स्तर पर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान देशभर में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गौमाता की रक्षा सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से भारत सरकार से मांग की जाएगी कि:

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए

पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए

गौवंश के अवैध परिवहन पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा वाहनों को राजसात किया जाए

यह ज्ञापन भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम से 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे तहसील कार्यालय लखनपुर में सौंपा जाएगा।

प्रदेश सचिव ने सभी नागरिकों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि गौमाता की रक्षा के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में भी लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि इस मांग को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिल सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें