Advertisment

8th October 2026

BREAKING NEWS

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

हादसे में CISF जवान की पत्नी गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक होने पर अंबिकापुर रेफर

तूता में प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ का सत्याग्रह, मांगों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री से पुनः मुलाकात का निर्णय

शपथ ग्रहण सह महासंगम नुआखाई मिलन समारोह गोहरापदर में संपन्न

40 वर्षों की लंबी शिक्षण साधना के लिए उपाध्याय सम्मानित

भक्तों की सुरक्षा और सुव्यवस्था को लेकर लिया गया निर्णय : मकर संक्रांति पर्व पर सिद्धबाबा धाम में वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

Praveen Nishee Sun, Jan 11, 2026

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी । प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर ऊँचे पहाड़ पर विराजमान सिद्धबाबा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। 14 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक सिद्धबाबा धाम की ओर जाने वाले मार्ग पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु दर्शन और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

सिद्धबाबा सेवा समिति मनेन्द्रगढ़ ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस व्यवस्था में सहयोग करें और प्रशासन एवं समिति द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करें। समिति ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सेवा समिति ने यह भी अनुरोध किया है कि भक्तजन धैर्य एवं अनुशासन बनाए रखें। पैदल मार्ग का उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने में सहयोग प्रदान करें।

सिद्धबाबा सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए मकर संक्रांति पर्व को श्रद्धा, शांति और सुव्यवस्था के साथ मनाने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें