: छात्रावासो के औचक निरीक्षण में पहुंचे प्रभारी मंत्री मोहन मरकाम
Sat, Aug 12, 2023
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहन मरकाम पहली बार जिले के दौरे पर आए, इस दौरान मोहन मरकाम काफी सक्रिय नजर आए सबसे पहले उन्होंने रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं उनके सभी समस्याओं एवं संगठन में चल रहे क्रियाकलापों को जाना साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए मेहनत करने की बात कही।अगले दिन सुबह 7 बजे ही प्रभारी मंत्री छात्रावासों के निरीक्षण के लिए निकल गए जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप नजर आया, प्रभारी मंत्री ने जिले के खोंगापानी में बालक आश्रम शाला छात्रावास एवं प्री मैट्रिक छात्रावास सहित मनेंद्रगढ़ में प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मेट्रिक छात्रावासों का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां उन्होंने छात्रों को मिलने वाले सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें अवगत कराने की बात कही, इसके साथ ही हॉस्टल अधीक्षकों सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों को सभी उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। प्रभारी मंत्री को सुबह-सुबह अपने बीच पाकर छात्रावास के बालक बालिका काफी खुश नजर आए छात्रावास के एक छात्रा ने बताया कि इतनी सुबह आकर प्रभारी मंत्री ने हमारे छात्रावास का निरीक्षण किया साथ ही किसी भी प्रकार की कमियां या समस्या होने पर अवगत कराने के लिए कहा यह देख कर लगा कि वह काफी सक्रिय हैं और हम छात्र-छात्राओं की सभी समस्याओं को दूर करेंगे।इस औचक निरीक्षण की जानकारी मिलते ही जिले के विभाग से सम्बन्धित समस्त अधिकारी कर्मचारी भी आनन फानन में पहुंचे।
: प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला: सुनवाई शुरू होते ही लौटाया जाने लगा पैसा
Sat, Aug 12, 2023
रायपुर/राज्य शासन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल के बाद चर्चित बैंक घोटाले का दबा पैसा लौटाया जाने लगा है। मामला कोर्ट में पहुंचते ही सालों पूर्व प्रियदर्शिनी बैंक की रकम दबाकर बैठे लोगों में खौफ़ है। बैंक का पैसा दबाये बैठी एक कंपनी ने प्रियदर्शिनी बैंक का सालों से दबाया साढ़े 28 लाख रुपये कोर्ट के मार्फ़त जमा कराया है।घोटाले के 16 साल बाद पहली दफा साढ़े 28 लाख रुपये का चेक नर्मदा इंफोटेक एंड विद्युत प्राइवेट लिमिटेड की ओर से रेज ऐरोज फाइनेंस एंड इंस्ट्रूमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने परिसमापननाधीन इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला नागरिक सहकारी बैंक के खाते में राशि जमा किया है।चेक किसी पवन कुमार गुप्ता रितु गुप्ता की ओर से जारी किया गया है।बैंक घोटाले की जांच आदेश के बाद य़ह पहला मौका है जो दम तोड़ चुके बैंक प्रबंधन को पैसे लौटाया है। इसे भूपेश सरकार की बड़ी सफलता कहा जा सकता है।
सीएम ने कहा घोटालेबाज जेल जाएंगे
सीएम भूपेश ने ट्वीट कर कहा है बैंक घोटाला की जांच का प्रतिफल मिलने लगा है। बैंक खाते में साढ़े 28 लाख जमा हुए हैं। अभी सारा पैसा लौटेगा। घोटालेबाज जल्द जेल जाएंगे। और उन्हों ने जमा राशि की पावती भी शेयर की है।
हितग्राहियों में उम्मीद जागी है
उप महाधिवक्ता संदीप दुबे के मुताबिक किसी कंपनी ने साढ़े 28 लाख लौटाये हैं। यह मामले में अच्छी शुरूआत मानी जा सकती है। इससे हितग्राहियों की उम्मीद जगी है कि धीरे धीरे उनके पैसे मिल जाएंगे। सभी हितग्राहियों की राशि लौटाने की दिशा में सरकार की ओर से भरसक प्रयास किया जा रहा है। बता दें उप महाधिवक्ता संदीप दुबे बैंक प्रकरण मे विशेष लोक अभियोजक भी हैं।
: हनुमान टेकरी से निकली भव्य कलश यात्रा
Sat, Aug 12, 2023
https://youtube.com/shorts/tBWGWXP8f6U?feature=share
मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। हनुमान टेकरी से निकली भव्य कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होकर निकली, बड़ी संख्या में कलश यात्रा में हुए लोग शामिल । भगवान शंकर का होगा रुद्र अभिषेक । नदी पार में है हनुमान जी का है भव्य मंदिर,मंदिर के महंत के अगुवाई में निकली गई यह यात्रा ।