: शिकार के लिए लगाए गए करंट से पिता मां एवं पुत्री घायल,भर्ती जिला चिकित्सालय में
Sat, Dec 30, 2023
[video width="848" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2023/12/VID-20231230-WA0374.mp4"][/video]
अनूपपुर/30/दिसंबर/अनूपपुर जिले से लगे जैतपुर थाना अंतर्गत बचरखार गांव निवासी सुखई पिता जयदीन पाव अपनी पत्नी मुन्नी बाई,पुत्री सुखबारिया के साथ 30 दिसम्बर,शनिवार की सुबह मजदूरी का काम करने घर से निकल कर केशवाहीं पैदल आ रहे थी तभी घर से आधा किमी दूर स्थित नाला के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए जीआई तार जिसमें बांस की खूटी लगी रही के अंधेरा होने के कारण चलते समय करेंट के चपेट मे आने से बुरी तरह जल कर घायल गए जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केशवाही में प्राथमिक उपचार करने बाद बेहतर उपचार हेतु 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय अनूपपुर में शनिवार की सुबह भर्ती कराया गया जहां तीनों का उपचार चल रहा है घटना में 45 वर्षीय सुखई पाव के पेट,जांघ,पत्नी मुन्नीबाई के पैर,पीठ एवं पुत्री शुखबरिया के जांघ में करंट लगने से जले हुए हैं।
: विस्फोटक सामग्री नफीस बस से जप्त पुलिस जांच में लगी
Wed, Nov 1, 2023
https://youtube.com/shorts/sJs30ykswFY?si=pUY7LE_0INVhBt1m
मनेंद्रगढ़ से शहडोल जाने वाली नफीस बस को म.प्र पुलिस सहित SSB टीम द्वारा 10 किलों विस्फोटक सामग्री बस से लावारिस हालत में बैग से किया बरामद किया गया, छत्तीसगढ़ पुलिस मध्यप्रदेश पुलीस जाँच में जुटी ।
शहडोल से पहुंची बॉम स्कॉउट टीम, एडीजीपी डीसी सागर भी पहुंचे बॉर्डर,विस्फोटक के साथ दो संदिग्ध पुलिस हिरासत में पूछताछ चालू है दोनो संदिग्ध से आखिर किसके लिये ला रहे थे वे विस्फोटक सामग्री जो कि जाँच विषय है ।
: दूसरों की सहायता ही जीवन का लक्ष्य है -धनंजय सिंह
Thu, Sep 21, 2023
अनूपपुर l दूसरों की सहायता ही मेरे राजनिति जीवन का लक्ष्य है l उक्ताश्य का वक्तव्य नगर परिषद बनगवां राजनगर के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह उर्फ़ मुन्ना भैया ने इण्टक के मंच से मज़दूर सभा को संबोधित करते हुये कहा l श्री सिंह ने कहा कि आज मैं भाई विक्रमा सिंह जी का हृदय की गहराई से धन्यवाद इस मंच के माध्यम से देता हूँ कि मज़दूर कांग्रेस में राजनगर के एक उर्जावान व्यक्ति मनोज सिंह चन्देल को मज़दूर कल्याण की दिशा में काम करने की जिम्मेदारी दिये , मध्यप्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आर डी त्रिपाठी के मंशानुसार प्रदेश इण्टक के सचिव विक्रमा सिंह एवं जिला इण्टक अध्यक्ष बालेन्द्र सिंह परिहार के प्रयास से नगर परिषद वनगवाँ राजनगर के इण्टक अध्यक्ष मनोज सिंह चन्देल कल 20/09/2023 राजनगर मधुबन क्लब में संगठन विस्तार एवं मजदूरों के हित में एक सूत्र में बांधकर चलना एवं सभी के सुख-दुख में सहभागिता निभाने के लिए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की पहली प्राथमिकता के तहत बैठक आहुति किया गया l राजनगर नगर परिषद के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य के आसंदी पर विराजमान रहे l वही विशिष्ठ आतिथ्य प्रदेश सचिव विक्रमा सिंह और कार्यक्रम की अध्यक्षता बालेंद्र सिंह परिहार जिला अध्यक्ष अनूपपुुर ने किया, कार्यक्रम का संचालन रामप्रमोद साहू इण्टक के ब्लाक कोतमा अध्यक्ष एवं राजनगर नगर परिषद अध्यक्ष मनोज सिंह चन्देल ने किया l समेश यादव नगर अध्यक्ष बिजुरी एवं अजय कुमार चतुर्वेदी कोतमा नगर अध्यक्ष इण्टक सहित अन्य ने कार्यक्रम में शिरक्त किये l जिसमें अशोक तिवारी, सोनू सिंह, ओमकार सिंह, तेजभान सिंह, कोमल प्रसाद चन्द्रा, उमेश प्रजापति, संजीव प्रजापति, जीतेंद्र पटेल रामनिवास तिवारी, सुरेन्द्र यादव, राजकुमार यादव, जमुना रज्जक, बिहारी लाल,विद्याशंकर यादव, विजेश गुप्ता, मनोज कुमार यादव, गोलू पनिका, राममिलन पनिका, श्रीमति सीता महरा, प्रेमवती, बेला जी, रामबाई पनिका, लल्ली देवी, श्रीमति सुशीला सिंह ,हेमाजी, योगेश चन्द्रा आदि शामिल रहे l