Advertisment

19th September 2026

BREAKING NEWS

पतझड़ के पत्तों ने कहा ना रौदों हमें पांव में.... पिछली रूत में तुम बैठे थे हमारी छांव में....

छत्तीसगढ़ में खडगंवा का प्राथमिक शाला सकड़ा विद्यालय निरंतर सुर्खियों में

दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा में जागृति महिला समिति का संवेदनशील योगदान

स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 546 लोगों ने उठाया निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ

17 सितंबर को लाखों दीपों से जगमगाएगा एमसीबी, घर-घर रोशन होगा आभार और शुभकामना का संदेश

: कलेक्टर ने ड्राइवर से कहा क्या औकात है तुम्हारी

Admin Wed, Jan 3, 2024

[video width="848" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/01/VID-20240103-WA0210.mp4"][/video] शाजापुर । केन्द्र सरकार के हिट एंड रन नए कानून के विरोध में शाजापुर में ड्रायवर एसोसिएशन द्वारा सोमवार को उग्र आंदोलन करते हुए हाईवे पर चक्काजाम किया था, जिसको लेकर मंगलवार को कलेक्टर किशोर कन्याल ने ड्राइवरों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा कोई कानून को अपने हाथ में नहीं लेगा, एक ड्राइवर ने कलेक्टर को कहा अच्छे से बोलो। इतने में कलेक्टर भड़क उठे और कहा गलत क्या है। समझ क्या रिया है, क्या करोगे तुम, तुम्हारी औकात क्या है। ड्राइवर ने कहा यही लड़ाई है हमारी कोई औकात नहीं है। कलेक्टर ने कहा लड़ाई ऐसे नहीं होती है। कृपया करके कोई भी कानून अपने हाथ में न लें,आपकी सारी बातों को सुनने के लिए यहां बुलाया है। https://youtube.com/shorts/PhfyYZTfRX0?si=UqKzyPm-q-Sap1sI कलेक्टर के नाराज होते ही कुछ समय के लिए पूरे मीटिंग हाल में सन्नाटा छा गया। उसके बाद ड्राइवर ने माफी भी मांगी। ड्राइवरों के हाईवे पर चक्काजाम के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया और बैठक आयोजित कर ड्राइवरों को समझाने का प्रयास किया आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से करो और अपनी बात रखो। इस मामले में कलेक्टर किशोर कन्याल ने बताया चालकों को बैठक कर समझाइश दी जा रही थी, इसी बीच एक चालक ने गलत तरीके से बात की,जिसको लेकर मुझे उन्हें समझाना पड़ा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें