: पिंक टायलेट, स्त्री रोग विशेषज्ञ के लिए आजतक कोई कार्यवाही नहीं हुई.-डॉ रश्मि सोनकर
Mon, Jul 10, 2023
मनेन्द्रगढ़/नया जिला बनने के बाद भी जिला मुख्यालय के अस्पताल में न तो स्त्री रोग विशेषज्ञ है और न ही कोतवाली में महिला विवेचक है यही नहीं मुख्य बाजार में आजतक पिंक टायलेट नहीं है.
प्रबल स्त्री फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ.रश्मि सोनकर ने उक्ताशय का बयान देते हुए कहा कि पिंक टायलेट, स्त्री रोग विशेषज्ञ के लिए इसके पूर्व कलेक्टर, सीएमओ, सीएचएमओ को ज्ञापन दिया था लेकिन आजतक कोई कार्यवाही नहीं हुई.
ध्यातव्य है महिला विवेचक एवं यातायात पुलिस व्यवस्था के लिए आज प्रबल स्त्री फाउंडेशन ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को इस संदर्भ में ज्ञापन दिया, प्रबल स्त्री फाऊंडेशन की मांग है कि आम जनता को सड़क व थाने मे सुरक्षित माहौल मिले व शहर के सार्वजनिक कार्यक्रमों मे उचित व्यवस्था हो सके
इस अवसर पर शीला सिंह, प्रतिमा प्रसाद, मधु केसरवानी, नीलम सोनी,शीला सिंग,आरती शिवहरे, उर्मिला राव,ज्योति मांझी, पूजा पटेल, आएशा अजीमा,ममता नामदेव उपस्थित रहीं.
: संबोधन संगीत विद्यालय की प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न
Mon, Jul 10, 2023
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। साहित्य कला पर्यावरण एवं सामाजिक उत्थान हेतु विगत 5 दशकों की संस्था संबोधन साहित्य कला विकास संस्थान मनेंद्रगढ़ द्वारा संचालित संबोधन संगीत विद्यालय की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न हुई. जिसमें प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद द्वारा रायगढ़ के संगीत विशारद परीक्षक उग्रसेन पटेल एवं संबोधन संगीत विद्यालय के केंद्राध्यक्ष सरदार हरमहेंद्र सिंह द्वारा संगीत प्रवेशिका से लेकर प्रभाकर तक के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न कराई गई. इस परीक्षा में स्वाध्यायी एवं विद्यालयीन शास्त्रीय संगीत के साधक छात्रों ने बढ़ चढ़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जिसमें गायन वादन एवं तार यंत्र के छात्रों ने सहभागिता की प्रायोगिक परीक्षा में संगीत शिक्षक नितेश पोद्दार ने प्रायोगिक परीक्षा में छात्रों को तबला वादन के साथ सहयोग किया वही विशेष रूप से केंद्रीय विद्यालय के होनहार संगीत छात्र शुभम गुप्ता ने अपने विशिष्ट तबला वादन से छात्रों को तबला वादन के गुर सिखाए.
स्मरणीय है कि इस परीक्षा केंद्र द्वारा अब तक हजारों संगीत साधकों को संगीत की प्रमाणित उपाधि दी जा चुकी है जिसमें से कई संगीतज्ञ अलग-अलग विद्यालयों में संगीत शिक्षक नियुक्त होकर संगीत की शिक्षा दे रहे हैं, वही देश विदेश में अपने तबला वादन से अपनी पहचान बनाने वाले सुप्रसिद्ध तबला वादक प्रदीप्तो लाहिरी भी इसी संस्था से अपनी संगीत परीक्षा पास किया है.
संबोधन संगीत परीक्षा के तीस वर्ष के तीसवें आयोजन अवसर पर संबोधन संस्था के संस्थापक सदस्य वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल की निदेशक श्रीमती पूनम सिंह की विशिष्ट उपस्थिति ने प्रायोगिक परीक्षा सम्पन हुआ ।
: शराबी शिक्षक ने मचाया उत्पात गामीणों में रोष
Mon, Jul 10, 2023
https://youtube.com/shorts/tv7qTrWe3tk?feature=shareमनेन्द्रगढ़। एमसीबी । मनेंद्रगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत नये शिक्षा सत्र को लेकर प्रदेश भर में शाला प्रवेश उत्सव भी मनाया गया वही केराबहरा प्राथमिक शाला में शिक्षक रविन्द्र सिंह का वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जहां शराबी शिक्षक रविंद्र सिंह शराब के नशे में स्कूल में अपनी जिम्मेदारियों को निर्वहन नही करते हैं तो वहीं इसके विपरीत उत्पात मचाने से भी बाज नही आते हैं। हाल ही में उक्त स्कूल से घर न लौटते देख बच्चों को परिजनों ने जब स्कूल पहुंचे तो उक्त शिक्षक को जगाने का प्रयास किया गया तब शिक्षक ने अभिभावकों को छुट्टी के टाईम पर कहा गया कि अभी तो 9 बजे हैं छुट्टी नही करूंगा।
परिजनों द्वारा वीडियो बनाकर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, पर अधीकारियो के द्वारा दूसरे दिन प्राथमिक पाठशाला रोकड़ा में पदस्थ शिक्षक इंजोर साय को मौखिक आदेश कर ग्रामीणों को शांत करवाने एवम् प्रवेश व स्थानातरण प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक कार्य की लंबित कार्य का हवाला देकर कार्य करने को भेजा।
जबकि एकल पदस्थ शिक्षक रविंद्र सिंह की उपस्थिति थी। लगातार शराब के नशे में चूर रहने वाले शिक्षक रविंद्र सिंह से नाराज ग्रामीणों ने सामूहिक रुप से सरपंच, उप सरपंच, शाला समिति के अध्यक्ष, मितानिन, राजीव गांधी युवा मितान क्लब के अध्यक्ष, व नेताओ के साथ स्कूल पहुंचे, जहां शिक्षक को नसीहत देते हुए कहा कि सुधर जाओ हमारे बच्चों का भविष्य मत बिगाड़ों। वही जिला शिक्षा अधिकारी व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के मौखिक आदेश से एक शिक्षक को अटैच तो किया गया ।