: मंदिर परिसर में 4 लाख की लागत से बने सांस्कृतिक शेड का लोकार्पण
Tue, Apr 11, 2023
मनेन्द्रगढ़ ।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर गौटियापारा चनवारीडाँड़ में दो दिवसीय आयोजन किया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर पहले दिन पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया वही दूसरे दिन महाआरती और भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में 4 लाख की लागत से बने सांस्कृतिक शेड का लोकार्पण क्षेत्र के विधायक गुलाब कमरो द्वारा किया गया। भजन संध्या में कोतमा से आये कलाकार बृजकिशोर गुप्ता एवं उनके साथियो द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों और झांकी की प्रस्तुति दी गई जिसने लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष डाक्टर विनय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राजेश साहू, जटाशंकर धाम के बाबा शिवदास , संतोष गुप्ता , मधुसूदन पोद्दार, मनोज कक्कड़, संजय सिंह, मनीष गोयल , नरोत्तम शर्मा , गौतम शर्मा, मीनू अग्रवाल , मुन्ना गुप्ता की उपस्तिथि रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सतीश गुप्ता, दिनेश यादव , बद्री प्रसाद बारी , भूपेंद्र भंडारकर, रमेश प्रसाद , विनोद, दीपांशु , अमन, शिव कुमार, तरुण, विकास, दीपक, सोमेश, सुमित , हरिओम, अमित का योगदान रहा।
: खाटू श्याम मंदिर में होगा भव्य आयोजन
Mon, Apr 10, 2023
https://youtu.be/033bFhvBOIsएमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ में बने श्याम बाबा के मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है जहाँ मंदिर को भव्यता देने के लिये दिल्ली, उड़ीसा व बिलासपुर से आये कारीगरों के द्वारा कार्य किया गया है जिसको लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया
मनेंद्रगढ़ में काली बाड़ी के पास बन रहे भव्य श्याम बाबा के मंदिर का कार्य अंतिम चरण में है वही श्याम मित्र मंडल के द्वारा श्याम बाबा मंदिर में एक प्रेस वार्ता करके बताया गया कि चार दिन तक मंदिर में भव्य आयोजन किया जायेगा जिसको लेकर के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 29 अप्रैल से किया जायेगा जिसमे पहले श्री राम मंदिर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा जो विभिन्न चौक चौराहों से होकर निकलेगी इस अवसर पर श्याम मंदिर परिसर में पूजा अर्चना व सुंदरकांड पाठ का आयोजन व 1 मई को श्याम ज्योति पाठ एवं मंगल पथ का आयोजन श्याम मंदिर इसके बाद 2 मई को पूजा अर्चना के बाद दोपहर तीन बजे से राजस्थान भवन से निशान यात्रा का आयोजन जो श्याम मंदिर में समापन किया जायेगा वही अंतिम दिन तीन मई को श्याम मंदिर में खाटू श्याम ,रानी सती दादी एवं सालासर बालाजी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी । श्याम मित्र मंडली के द्वारा खाटू श्याम जाकर ज्योत लेने के लिये 25 अप्रैल तक रवाना होंगे जिसके बाद मंदिर में भव्य तैयारियां की जा रही है ।
: बिरनपुर मे दो समुदायों के बीच झड़प हुई जिसमें एक युवक की मौत,आज छत्तीसगढ़ बंद
Sun, Apr 9, 2023
बेमेतरा।विरपुर की घटना को लेकर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य अनुषांगिक संगठनों के आहवान पर छतीसगढ़ बंद का आव्हान किया गया है । विस्पुर मे दो समुदायों के बीच झड़प हुई जिसमें एक समुदाय के एक युवक की हत्या हो गई थी इस घटना नें जिले में बड़ा रूप लेलिया है! सर्व हिन्दू समाज में आक्रोश.का महौल है।
सर्व हिंदू समाज के द्वारा जिले के साजा विधानसभा मे 3 मंत्रियो का प्रतीकात्मक पुतला का दहन किया है । दहन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कि गईं है ।प्रदर्शनकारीयों और पुलिस के बीच पुतला दहन को लेकर जमकर धक्का-मुक्की भी हुई है! सर्व हिंदू समाज के द्वारा कांग्रेस सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किगई है ।
प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच हुई झड़प
हिंदू समाज में आक्रोश का माहौल! सुरक्षा दृष्टि को लेकर 5 जिलो से पुलिस बल तैनात की गई है ! पुलिस प्रशासन अलर्ट है! अब देखना यह होगा कि यह घटना आखिरकार आगे क्या रूप लेती है!
बिरनपुर की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल
https://youtu.be/irvkje1GLPUबेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिरनपुर गांव हुए खूनी संघर्ष की घटना अब सियासत रूप लेने लगी है। इस मुद्दे को लेकर पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। इस पूरे घटनाक्रम के वजह से गांव में धारा 144 लगा दिया गया है। वहीं पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद के बेमेतरा जिला बंद का आवाहन किया है। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के बंद के आवाहन को हमारा समर्थन दिया हैं। हमारा ही क्या पूरे जनता और समाज का समर्थन इसे रहेगा। ये प्रजातांत्रिक तरीके से विरोध करने का तरीका है। बार-बार बंद के आवाहन की स्थिति क्यों बन रही है। सरकार सख्त कार्रवाई क्यों नहीं करती। एक विशेष समुदाय के खिलाफ क्या भय है।