: यंग इंडिया के बोल सीजन 3 का विमोचन
Thu, Apr 6, 2023
मनेन्द्रगढ़। (रविन्द्र सोनी) युवा कांग्रेस द्वारा बुधवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में विधायक डॉ विनय जायसवाल और नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल की मौजूदगी में यंग इंडिया के बोल सीजन 3 का विमोचन के लिये प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
विदित हो कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के
द्वारा यंग इंडिया के बोल की शुरुआत किया गया था। विमोचन के दौरान विधायक प्रतिनिधि और नगरनिगम चिरमिरी के पार्षद शिवांश जैन ने बताया की यंग इंडिया के बोल भारतीय युवा कांग्रेस का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इसके तहत आम और सामान्य पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीतिक मंच मुहैया कराया जाता है। उन्होंने बताया कि जिस दौर में भाजपा नागरिकों की अभिव्यक्ति पर आक्रमण कर रही है। उस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को बोलने का मंच प्रदान कर रही है। इस अवसर पर विधायक डॉ विनय जायसवाल ने बताया की युवाओं को राजनीति से जोड़कर लोकतंत्र को मजबूत बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य है। पिछले दो सीजन की अभूतपूर्व सफलता के बाद तीसरा सीजन शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खासकर सरकार के खिलाफ देशभर के युवाओं को कार्यक्रम के माध्यम से ताकत मिल रही है जिससे वे खुलकर समाज के सामने अपनी बातों को रख सकेंगे। नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा द्वारा युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उनके हितों से जुड़े विषयों पर सरकार मौन हैं। ऐसे में यह कार्यक्रम उन्हें शक्ति देगा। इस सीजन में युवा निबंध, कविता एवं व्यंग के माध्यम से अपने विचारों को रखेंगे
विमोचन कार्यक्रम में मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा, नगर पंचायत झगराखाण्ड के अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय, उपाध्यक्ष सत्तार अली, शिवांश जैन, ऋषि राज समेत अन्य कार्यकर्ता मौजद रहे।
: सुमित शर्मा हत्याकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, Apr 5, 2023
https://youtu.be/G_PpYlhUBmEमनेन्द्रगढ़ ।एमसीबी जिले के जनकपुर में सुमित शर्मा के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया
जनकपुर में हुये सुमित शर्मा के ऊपर डंडे व लोहे के रॉड से पीटने के पश्चात सर में चोट लगने से शहडोल में ईलाज के दौरान सुमित शर्मा की मौत हो गई । मामले में शहडोल पुलिस के द्वारा अपराध दर्ज कर पी एम रिपोर्ट आने के पश्चात डायरी को शहडोल पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एमसीबी पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेज गया । डायरी मिलने के पश्चात पुलिस ने तत्काल मामले को लेकर जांच शुरू की । वही पुलिस अधीक्षक टी आर कोशिमा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया व एसडीओपी राकेश कुमार कुर्रे के द्वारा पुलिस टीम बना कर मामले की विवेचना की गई । पुलिस अधीक्षक टी आर कोशिमा के द्वारा बताया गया कि मेडिकल कालेज से पी एम रिपोर्ट के साथ कल डायरी यह पहुँची जिसे तत्काल जनकपुर भेज दिया गया । पी एम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा सिर में आई गम्भीर चोट से मौत होना बताया गया है जिसके तहत जनकपुर में पुलिस द्वारा मामले में धारा 302 , 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों शैलेन्द्र सिंह और कृष्णा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज न्यायिक रिमांड में भेजा गया है मामले में पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि इस पूरे प्रकरण में पुलिस टीम ने देर रात तक मेहनत कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है
: सुमित शर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी धारा 302,34 पर गिरफ्तार
Wed, Apr 5, 2023
जनकपुर,. सुमित शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे.तीन दिन पूर्व मारपीट से घायल सुमित की हुई थी मौत.युवक की मौत के बाद मृतक युवक का वीडियो हुआ था वायरल. ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जनकपुर के पुत्र शैलेन्द्र कुमार सिंह व कृष्ण कुमार मिश्रा को पुलिस ने भादवि की धारा 302,34 के तहत किया गिरफ्तार. दोनों आरोपियों को पेश किया गया न्यायालय. जहां से उन्हें जेल भेजने का जारी किया गया आदेश.
एफआईआर मैं क्या लिखा है
पढ़े पूरा मामला
जनकपुर । मृतक सुमित शर्मा की मृत्यु दिनांक 02/04/ 2023 को मेडिकल कालेज शहडोल में हो गई है । जिसके संबंध में वायरल विडियो एवं प्रेस समाचार से घटना की जानकारी मिलने पर घटना की जांच थाना प्रभारी के द्वारा प्रारंभ की गई । मृतक सुमित शर्मा की माँ अनुराधा शर्मा का कथन लिया गया जिसके अनुसार सुमित शर्मा को दिनांक 28/03/2023 को कृष्ण कुमार शर्मा के कहने पर शैलेन्द्र सिंह ऊर्फ छोटू के द्वारा डण्डा राड से मारा गया है जिससे उसके सिर में चोट लगी थी । जनकपुर में ठीक नहीं होने से दिनांक 02/04/2023 को सुमित शर्मा को मेडिकल कालेज शहडोल ले गये जहां ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई ।मृतक सुमित शर्मा की मर्ग डायरी थाना सोहागपुर जिला शहडोल से आज दिनांक 04/04/2023 को प्राप्त हुई है पी0एम0 रिपोर्ट का अवलोकन किया गया तो डाक्टर द्वारा अपने अभिमत में Cause of death head injury and its complications लेख किये है । जिससे धारा 302,34 भा0द0वि0 का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मर्ग इंटीमेशन नकल जैल है - मर्ग इंटीमेशन दिनांक 02/04/2023 पुलिस सहायता केन्द्र मेडिकल कालेज शहडोल जिला शहडोल म0प्र0 मर्ग क्रमांक 0/2023 धारा 174 जा0फौ0 दिनांक समय सूचना 02/04/2023 के 06/35 बजे PM घटना स्थल I.C.U. वार्ड मेडिकल कालेज शहडोल दिनांक समय कायमी 02/04/2023 के 18/50 बजे PM नाम पता सूचना कर्ता राम सुहावन सिंह पिता शिवकुमार सिंह उम्र 21 वर्ष वार्ड व्वाय मेडिकल कालेज शहडोल नाम पता मृतक सुमित मिश्रा पिता स्व0 दिनेश मिश्रा उम्र 22 वर्ष निवासी जनकपुर PS जनकपुर जिला MCB (छ0ग0) सबब मौत मारपीट से आई चोटों के कारण कायमी कर्ता सउनि मन्नू सिंह मेडिकल कालेज शहडोल विवरण सूचना कर्ता रामसुहावन सिंह पिता शिवकुमार सिंह उम्र 21 वर्ष वार्ड व्वाय मेडिकल शहडोल का डाक्टर हस्ताक्षरित एवं लिखित मृत्यु संबंधी एक किता अस्पतालीय तहरीर लाकर पेश किया नकल तहरीर जैल है शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय शहडोल (म0प्र0) पुलिस सूचना प्रतिवेदन पेज नं. 2928 प्रति थाना प्रभारी कोतवाली शहडोल मृत्यु की सूचना देने बाबत् सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित विवरण निम्नानुसार है मरीज का नाम सुमित मिश्रा पिता स्व0 दिनेश मिश्रा उम्र 22 वर्ष पता ग्राम जनकपुर मनेन्द्रगढ (छ0ग0) अस्पताल लाने वाले का नाम घटना का विवरण Head injury Dr. Kuldeep patel अस्पतालीय तहरीर की आमद लिया जाकर मर्ग क्रमांक 0/2023 धारा 174 जा0फौ0 कायम कर जावक नम्बर पर संबंधित थाना अग्रिम जांच कार्यवाही हेतु भेजी जाती है ।