: श्री श्याम मंदिर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव 03मई से
Mon, Apr 29, 2024
मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। शहर के प्रतिष्ठित श्री श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव आगामी 03 व 04मई को उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जायेगा. आयोजन के मद्देनज़र श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष 29अप्रैल 2023से 03मई 2023तक पंच दिवसीय आयोजन के साथ श्री श्री श्याम बाबा का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया गया था. इस आयोजन में क्षेत्र के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश से काफी संख्या में श्याम बाबा के भक्त आयोजन में शामिल हुए थे. श्री श्याम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का एक वर्ष पूर्ण होने पर दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा हैं. दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत 3 मई से होगी. 3 मई शुक्रवार को प्रातः 8:00 बाबा की अलौकिक श्रृंगार आरती होगी. इसके उपरांत संक्षिप्त श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन होगा.ज्योति पाठ के उपरांत प्रातः 10:00बजे खाटू नरेश श्री श्याम बाबा को 56 भोग लगाकर प्रसाद वितरण होगा. इसी कड़ी में शाम 4:00बजे से श्री राम मंदिर से भव्य निशान यात्रा प्रारंभ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी. निशान यात्रा के उपरांत रात्रि 7:00 बाबा की महाआरती एवं भोग भंडारा का आयोजन होगा. इसके साथ ही रात्रि 8:00 बजे से श्री श्याम मंदिर परिसर में श्री श्याम भजन का आयोजन किया जाएगा. इस भजन संध्या में जयपुर से अभिषेक नामा एवं बिलासपुर से नेहा पांडे अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे. आयोजन के दूसरे दिन 4 मई शनिवार को श्याम के लीले घोड़े भजन समिति द्वारा रात्रि 7:00 से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. भजन संध्या के साथ ही भंडारा प्रसाद का वितरण होगा. श्री श्याम मित्र मंडल ने क्षेत्र के समस्त धर्म अनुरागी जनों से उपरोक्त दो दिवसीय आयोजन में सपरिवार शामिल होकर धर्म लाभ उठाने का आग्रह किया है.
: क्षेत्र में निरंतर जारी है बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े का चुनावी जनसंपर्क
Mon, Apr 29, 2024
बैकुंठपुर। कोरिया । कोरबा लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे जैसे करीब आती जा रही है ठीक उसी तेज गति से क्षेत्रीय विधायक भईया लाल राजवाड़े का जमीनी जनसंपर्क अभियान चप्पे चप्पे में पूरे जोर सोर से अनवरत जारी है। अवगत करा दें की लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख 7 मई को सिर्फ एक सप्ताह का समय ही शेष रह गया है तो वहीं भईया लाल राजवाड़े द्वारा समूचे कोरिया जिले के सभी ग्राम और मोहल्लों का कई बार दौरा भी किया जा चुका है श्री राजवाड़े द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगभग क्षेत्रों का दौरा कार्यक्रम निपटाया जा चुका है साथ ही हर रोज सुबह से लेकर देर रात तक मतदाताओं से मिलने और भाजपा को वोट करने के अपील का सिलसिला जारी है।
जिस तारतम्य में विधायक भईया लाल राजवाड़े द्वारा आज 29 मई को जन चौपाल के माध्यम से बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुधनिया कला पहुंचकर माताओं बहनों और देवतुल्य मतदाताओं से सुश्री सरोज पांडेय के पक्ष में वोट के लिए अपील किया और देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मोदी जी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह किया।
बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े के आज के जन चौपाल में 3.50 बजे ग्राम दुधनियाकला में जनसम्पर्क एवं जन चौपाल ,4:30 बजे ग्राम उरूमदुगा में कार्यक्रम , 5:20 बजे ग्राम जगदीशपुर जनसम्पर्क, साम 6 बजे ग्राम रकया जनसम्पर्क एवं कार्यकम,साम 6:30 बजे ग्राम मुरमा चौक में जनसम्पर्क कार्यकम,साम 7 बजे ग्राम अंगा में जनसम्पर्क एवं कार्यक्रम,साम रात्रि 8:40 बजे ग्राम पुटा में जनसम्पर्क एवं कार्यकम आयोजित होना सुनिश्चित रहा । कार्यक्रम में बूथ और मंडल स्तर के भाजपा कार्यकर्ता और महिला पुरुष मतदाता गण रहे शामिल ।
: लोकतंत्र में जनता ही भाग्य विधाता- जगदीश पाठक
Mon, Apr 29, 2024
मनेन्द्रगढ। एमसीबी। मतदान और हमारा संवैधानिक दायित्व" विषय पर , लगभग 40 वर्षों से साहित्य सृजन -रत संबोधन साहित्य एवं कला संस्थान के द्वारा संचालित संबोधन वाचनालय एवं पुस्तकालय में संस्था के प्रमुख साहित्यकारों के द्वारा विचार संगोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में प्रमुख रूप से, वरिष्ठ कार्टूनिस्ट एवं साहित्यकार जगदीश पाठक, हिंदी साहित्य भारती के जिला अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, संबोधन साहित्य एवं कला विकास संस्थान के पूर्व अध्यक्ष विनोद तिवारी, संस्था के पूर्व सचिव एवं शिक्षक नारायण प्रसाद तिवारी , शिक्षक एवं साहित्यकार संजय ताम्रकार प्रमुख वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए।
लोकतंत्र में जनता को भाग्य विधाता बताते हुए वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश पाठक ने मतदान के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह दिखना चाहिए। अधिक से अधिक मतदान से ही राष्ट्र को योग्य जनप्रतिनिधि मिलेंगे एवं लोकतंत्र मजबूत होगा । पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक एवं हिंदी साहित्य भारती के जिला अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मताधिकार की अनिवार्यता की चर्चा करते हुए कहा कि -संविधान प्रदत अधिकारों के प्रयोग को लेकर हमें पूरी तरीके से गंभीरता बरतनी चाहिए । उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शत प्रतिशत मतदान के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसकी सफलता और सार्थकता तभी होगी जब हर मतदाता अपने वोट का प्रयोग करें।
संबोधन साहित्य एवं कला विकास संस्थान के पूर्व अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा अपने मत का प्रयोग करना देश के प्रति सम्मान जगाने के भाव जैसा है। हम शत प्रतिशत मतदान करके भी देशभक्त एवं देश के प्रति जागरूकता का व्यवहार प्रदर्शित कर सकते हैं क्योंकि एक-एक मत से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। संबोधन साहित्य एवं कला संस्थान के पूर्व सचिव एवं शिक्षक नारायण प्रसाद तिवारी ने युवा मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा के लोकतंत्र में बेहतर सरकार चुनने का अवसर करीब है इसमें सभी मतदाताओं को मतदान में अनिवार्य हिस्सा लेना चाहिए खासकर युवाओं को मतदान में अपनी भागीदारी निश्चित रूप से सुनिश्चित करना चाहिए भारत के संविधान में सभी को मतदान का अधिकार दिया गया है हर मतदाताओं को अपने इस संवैधानिक दायित्व निभाना चाहिए।
युवा शिक्षक एवं साहित्यकार संजय ताम्रकार ने कहा कि-हमारा देश प्रजातांत्रिक देश है देश का निर्माण जनता द्वारा चुनी हुई सरकार के माध्यम से किया जाता है एक तरह से जनता सरकार चुनती है इसलिए हम सभी को पूरी जिम्मेदारी के साथ मतदान करना चाहिए . लोकतंत्र के हित में मतदान प्रतिशत तभी बढ़ सकता है जब हर मतदाता 7 मई को मतदान दिवस के दिन अपने मत का अनिवार्य प्रयोग करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में परिचर्चा में प्रतिभागी समस्त वक्ताओं ने मतदान का शपथ लिया।
कार्यक्रम का संचालन संजय ताम्रकार ने किया एवं आभार प्रदर्शन छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक विनोद तिवारी ने किया। अंत में डी राहुल वेंकट ( आईएएस) कलेक्टर एमसीबी एवं सह जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक मई को एक लाख लोगों को मतदान के शपथ दिलाने के ऐतिहासिक आयोजन के लिए साहित्यकारों ने शुभकामनाएं दी एवं प्रसन्नता व्यक्त किया।