Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: समूह की महिलाओं ने बिहारपुर हॉट बाजार की श्रमदान कर की सफाई

Admin Thu, Jul 18, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन एवं जिला परियोजना निर्देशक के मार्गदर्शन में विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत बिहारपुर में जनपद सरपंच सुनिता सिंह, सचिव परशुराम तथा सीईओ सुश्री वैशाली सिंह की उपस्थिति में स्वच्छताग्राही विमला, पूनम, प्रमिला, सविता, सुशीला, सोनवती, सरिता, ममता, तथा रोजगार सहायक विजय साहू के द्वारा हॉट बाजार का श्रमदान करते हुए साफ-सफाई किया गया। श्रमदान के पश्चात् समूह की महिलाओं द्वारा कचरा कलेक्शन के लिए बैठक का आयोजन किया गया तथा कचरा प्रबंधन पर चर्चा की गयी। इस दौरान समन्वयक प्रभा पयासी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें