: केक काटकर डॉक्टरों ने मनाया डॉक्टर्स डे
Sat, Jul 1, 2023
मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर आज ए के नर्सिंग कॉलेज के तरफ से सी.एम.एच.ओ. डॉ.सुरेश तिवारी के द्वारा केक काटकर सेलिब्रेट किया गया। इस अवसर पर डॉ. एस. एस.सिंह, डॉ.अर्चना कुम्हरे, डॉ. विकाश पोद्दार, डॉ. प्रकाश जयसवाल, डॉ. संजना खलखो, डॉ. पूर्णमा सिंह एवं नर्सिग स्टाप मे भी उपस्थित रहे ।
: राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता - ११ पर रोक लगाने के लिये कोल इंडिया लिमिटेड के अधिकारी वर्ग ने जबलपुर मध्यप्रदेश और बिलासपुर छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट मे याचिका लगाई
Sat, Jul 1, 2023
मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। एमएमएस के अध्यक्ष हसदेव एरिया सुनील पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता - ११ पर रोक लगाने के लिये कोल इंडिया लिमिटेड के अधिकारी वर्ग ने जबलपुर मध्यप्रदेश और बिलासपुर छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट मे याचिका तिलकधारी सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने दायर की है ।सोमवार को बिलासपुर हाईकोर्ट मे सुनवाई होनी है।
ऐसा पहली बार ऐसा हो रहा है कि अधिकारियों ने याचिका दायर किया है । इसकी पूरी जानकारी अगले समाचार में पढ़े ।