: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महावीर जयंती
Mon, Apr 3, 2023
मनेन्द्रगढ़ । हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है। इस साल महावीर जयंती 03 अप्रैल को मनाई गई। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म बिहार के कुंडग्राम में हुआ था। भगवान महावीर के बचपन का नाम वर्धमान था। भगवान महावीर जैन धर्म के चौबीसवें और अंतिम तीर्थकर माने जाते है। इन्होंने लोगों को हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया था। भगवान महावीर स्वामी के जन्मदिन को लोग महावीर जयंती के रूप में मनाते है। 30 वर्ष की आयु में इन्होंने राज महलों के सुख को त्याग कर सत्य की खोज में जंगलों की ओर चले गए। घने जंगलों में रहते हुए इन्होंने बारह वर्षों तक कठोर तपस्या की, जिसके बाद ऋजुबालुका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे उन्हें कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
भगवान महावीर ने समाज के सुधार और लोगों के कल्याण के लिए उपदेश देना शुरू कर दिया था। उन्होनें अपने उपदेशों में सत्य, असत्य, अहिंसा, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य पर बहुत अधिक जोर दिया था और साथ ही अहिंसा परमो धर्म: के संदेश को भी लोगों तक फैलाया था।महावीर जयंती के उपलक्ष में मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात विशाल शोभायात्रा श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री शांतिनाथ जिनालय मंदिर तक गई एवं वहां श्री जी का अभिषेक पूजन किया गया शोभा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया एवं पूरा शहर जियो और जीने दो के नारे से गुंजायमान हुआ। एवं संध्या को विशेष महा आरती का आयोजन श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में किया गया। इस दौरान जैन समाज के अनुयाई बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
: सिंधी समाज के आराध्य झूलेलाल और बरहाना साहब की रैली का स्वागत
Thu, Mar 23, 2023
मनेन्द्रगढ़/सनातन धर्म, संस्कृति हमेशा से सर्वधर्म समभाव और वसुधैव कुटुम्बकम की शिक्षा देती है, इसी दिशा में प्रेरित करती है और प्रबल स्त्री फाउंडेशन भी सनातन संस्कृति का अनुशरण करता है । सिंधी समाज के आराध्य झूलेलाल और बरहाना साहब की रैली का स्वागत करते हुए प्रबल स्त्री फाउंडेशन की उपाध्यक्ष शीला सिंह ने कहा प्रबल स्त्री फाउंडेशन पिछले दो साल से नगर की विभिन्न समस्याओं पर आन्दोलन, हस्तक्षेप तो करता ही है साथ ही नगर के सभी धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करता है.
श्रीमती सिंह ने बताया कि नवरात्र के प्रारंभ से ही हमारी संस्था की सदस्य प्रभाव फेरी में सहभागिता कर रही हैं
इस स्वागत कार्यक्रम में प्रबल स्त्री फाउंडेशन की अध्यक्ष डा.रश्मि सोनकर, उपाध्यक्ष शीला सिंह, ज्योति, प्रतिमा प्रसाद, नीलिमा श्रीवास्तव, ममता नामदेव, पूजा पटेल, मालती अग्रवाल, गंगा ताम्रकार, आरती शिवहरे, उमा सिंह, बजरंग दल के रवि सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, विवेक तिवारी, साहित्यकार सतीश उपाध्याय, योग प्रशिक्षक विवेक तिवारी, गौरव मिश्रा, आकाश दुआ, मृत्युन्जय सोनी उपस्थित रहे
: तीन दिवसीय श्री मद भागवत गीता पर आधारित "आध्यात्मिक सत्संग" का आयोजन
Tue, Mar 21, 2023
मनेन्द्रगढ़ । राजस्थान भवन एवम श्री आनंद आश्रम सत्संग समिति मनेंद्रगढ़ के तत्वावधान में नगर में पहली बार तीन दिवसीय श्री मद भागवत गीता पर आधारित "आध्यात्मिक सत्संग" का आयोजन किया जा रहा हैं। राजस्थान भवन के अध्यक्ष श्याम सुंदर पोद्दार व श्री आनंद आश्रम सत्संग समिति के मुख्य सेवक सुरेश दवे ने बताया कि आध्यात्मिक सत्संग 24-25 एवम 26 मार्च को स्टेशन रोड स्थित राजस्थान भवन में दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा जिसमे चेन्नई (मद्रास) से तत्व प्रवचन कर्ता विनया स्वरूपा माताजी श्री मद भागवत गीता पर व्यख्यान देगी
उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक सत्संग में माताजी आध्यात्मिक ज्ञान का दैनिक जीवन मे क्या महत्व हैं आज समाज के प्रत्येक सदस्य के लिए आध्यात्मिक ज्ञान आवश्यक हो गया है श्री मद भागवत गीता के प्रत्येक श्लोको में जीवन को श्रेष्ठतम तरीके से जीने का भाव निहित है इन्ही विषयों पर अपना व्यख्यान देगी । उन्होंने नगर के सभी धार्मिक जनों को पहली बार होने जा रहे आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है