Advertisment

28th October 2026

BREAKING NEWS

बाल अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया

मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया असाटी दिवस समारोह, सामाजिक एकता का दिया संदेश

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

: बच्चों की दिशा बहुत सकारात्मक है,वे बहुत ऊर्जावान है- विद्याधर गर्ग

मनेन्द्रगढ़/आज के ये बच्चे कल के वैज्ञानिक हैं इनका विज्ञान के प्रति जुनून देखकर हार्दिक प्रसन्नता हुई । मनेन्द्रगढ़ के रिषभ नामदेव द्वारा बनाए गए समूह फ्यूजन एक्स की प्रदर्शनी देखकर प्रबल स्त्री फाउंडेशन की अध्यक्ष डा.रश्मि सोनकर ने  कहा कि जब भी फ्यूजन एक्स को किसी भी तरह के सहयोग की जरूरत हो तो निःसंकोच मुझसे संपर्क करें इनके कार्यक्रम को देखकर लगता है हमारा देश बहुत जल्दी विश्व गुरु बनेगा, इस अवसर पर रिषभ नामदेव ने टेस्ला क्वाइल, सर्चवाट,फायर बाल आदि का प्रदर्शन किया फ्यूजन एक्स के मुखिया रिषभ नामदेव ने बताया कि उन्होंने नई नई खोज करने के लिए फ्यूजन एक्स समूह बनाया जिसमें अलग अलग स्कूल के छात्र,छात्राएं शामिल हैं इस आयोजन के लिए टीम ने ट्यूशन पढ़ाकर, जेब खर्च बचाकर पैसे इकट्ठा किए इस अवसर पर विद्याधर गर्ग ने कहा कि बच्चों को दिशा बहुत सकारात्मक है, वे बहुत ऊर्जावान हैं इस अवसर पर श्री गर्ग ने न केवल कार्यक्रम का संचालन किया बल्कि लोगों को इनके प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया और इनके प्रयोगों से संबंधित विश्व के विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों की विस्तृत जानकारी दी । इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रभा पटेल, नागेंद्र जायसवाल,चेतना महिला संगठन की अध्यक्ष अनामिका चक्रवर्ती, डा.रश्मि सोनकर,सुद्धूलाल वर्मा, सुनयना विश्वकर्मा,मृत्युन्जय सोनी, संजय सेंगर सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें