Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

महिला समता मंच ने : वृद्धाश्रम में मनाया महिला दिवस व होली मिलन समारोह

Praveen Nishee Tue, Mar 10, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला समता मंच द्वारा वृद्धाश्रम में रह रही बुजुर्ग महिलाओं के साथ होली मिलन समारोह एवं महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और बुजुर्ग महिलाओं को स्वस्थ एवं प्रसन्न रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान मंच की सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रही सभी महिलाओं के साथ बैठकर नाश्ता किया तथा उन्हें साड़ी भेंट कर सम्मानित किया। महिला समता मंच की अध्यक्ष ने आश्रम में रहने वाली महिलाओं को हर संभव सहयोग देने तथा समय-समय पर उनसे मिलने आने का आश्वासन दिया।

समता मंच की संरक्षिका ने वृद्धाश्रम में की जा रही साफ-सफाई की सराहना करते हुए वहां रह रही महिलाओं को हंसी-खुशी जीवन बिताने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में मंच की सदस्य वीरांगना श्रीवास्तव, गीता अग्रवाल, मालनी अग्रवाल, रुचि गुप्ता, भावना गुप्ता, माया सेन, चंदा वैश्य, गंगा ताम्रकार, अंजू पाण्डेय, किरण तिवारी, प्रिया नामदेव, सुनीता शुक्ला, प्रेमशीला तिवारी एवं विमला यादव सहित अन्य सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें