Advertisment

14th November 2026

BREAKING NEWS

बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे मास्टर गोपाल दास एवं अतिथि शिक्षक राहुल कुमार दास

विक्रमा सिंह ने सभी नगर वासियों से सुर्य षष्ठी के महापर्व छठ को अत्यंत धुमधाम से मनाने के लिये अपील किया है

कभी तब्दीलियां आई न आएगी व्यवस्था में.... कमाएगी नदी, झोली समंदर की भरी होगी...

परसगढ़ी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी

लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ ने टीबी मरीजों की पोषण सहायता के लिए दिए 51 हजार रुपये

निःशुल्क कानूनी सहायता, साइबर ठगी से बचाव : परसगढ़ी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी

Praveen Nishee Fri, Nov 13, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्र क्रमांक 1318 के परिपालन में ग्राम पंचायत परसगढ़ी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

ग्राम पंचायत परसगढ़ी के सरपंच की अगुवाई में अधिकार मित्र अजय विश्वकर्मा (थाना मनेंद्रगढ़) एवं अंजनी यादव (थाना झगराखांड) द्वारा संयुक्त रूप से शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SLSA) द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता तथा विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई।

इसके अलावा पॉक्सो अधिनियम, साइबर ठगी से बचाव एवं सतर्कता, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, परिवहन संबंधी नियमों तथा राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के संबंध में जागरूक किया गया। नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।

शिविर में ग्राम पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं सहायता सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें