Advertisment

14th November 2026

BREAKING NEWS

बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे मास्टर गोपाल दास एवं अतिथि शिक्षक राहुल कुमार दास

विक्रमा सिंह ने सभी नगर वासियों से सुर्य षष्ठी के महापर्व छठ को अत्यंत धुमधाम से मनाने के लिये अपील किया है

कभी तब्दीलियां आई न आएगी व्यवस्था में.... कमाएगी नदी, झोली समंदर की भरी होगी...

परसगढ़ी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी

लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ ने टीबी मरीजों की पोषण सहायता के लिए दिए 51 हजार रुपये

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निश्चय मित्र बनकर : लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ ने टीबी मरीजों की पोषण सहायता के लिए दिए 51 हजार रुपये

Praveen Nishee Fri, Nov 13, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में सामाजिक संस्थाएं आगे आकर सहयोग प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ ने टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 51 हजार रुपये की सहयोग राशि चेक के माध्यम से प्रदान की है। यह राशि जिले के सहयोग कोष (चाइल्ड अकाउंट) में जमा कराई गई है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ 9 सितंबर 2022 को महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया था। अभियान का मुख्य उद्देश्य उपचाररत टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण आहार एवं अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा वर्ष 2025 तक देश से टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना है।

जिला प्रशासन की पहल पर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे द्वारा जिले की विभिन्न संस्थाओं, सहकारी समितियों, कॉर्पोरेट घरानों एवं गैर सरकारी संगठनों से आगे आकर निश्चय मित्र बनने और टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करने की अपील की गई है। इसी पहल से प्रेरित होकर लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ ने 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि भारत में टीबी का बोझ काफी अधिक है। अनुमान के अनुसार देश में प्रतिवर्ष लगभग 26 लाख लोग इस बीमारी से प्रभावित होते हैं, जबकि करीब 4 लाख मरीजों की मृत्यु हो जाती है। टीबी के कारण मरीजों की कार्यक्षमता और दैनिक जीवन भी प्रभावित होता है। इस चुनौती से निपटने के लिए उपचार के साथ-साथ पर्याप्त पोषण एवं सामाजिक सहयोग बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के प्रयासों में समुदाय और सामाजिक संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति, संस्था, कॉर्पोरेट समूह, राजनीतिक दल, निर्वाचित जनप्रतिनिधि अथवा पंचायती राज संस्थाओं के सदस्य निश्चय मित्र बनकर उपचाररत टीबी मरीजों को पोषण आहार एवं अन्य आवश्यक सहायता प्रदान कर सकते हैं।

डॉ. खरे ने जिले की अन्य सामाजिक संस्थाओं एवं सक्षम नागरिकों से भी इस अभियान में सहभागी बनकर टीबी मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें