Advertisment

14th November 2026

BREAKING NEWS

बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे मास्टर गोपाल दास एवं अतिथि शिक्षक राहुल कुमार दास

विक्रमा सिंह ने सभी नगर वासियों से सुर्य षष्ठी के महापर्व छठ को अत्यंत धुमधाम से मनाने के लिये अपील किया है

कभी तब्दीलियां आई न आएगी व्यवस्था में.... कमाएगी नदी, झोली समंदर की भरी होगी...

परसगढ़ी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी

लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ ने टीबी मरीजों की पोषण सहायता के लिए दिए 51 हजार रुपये

तीन माह तक चलेगा कराटे एवं जीत कुने डो मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण : बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे मास्टर गोपाल दास एवं अतिथि शिक्षक राहुल कुमार दास

Praveen Nishee Fri, Nov 13, 2026

कोतमा/अनूपपुर। शासन के शिक्षा विभाग की बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत शासकीय एकीकृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरहा, कोतमा, जिला अनूपपुर में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण में मास्टर गोपाल दास एवं विद्यालय में पदस्थ अतिथि शिक्षक श्री राहुल कुमार दास (आत्मज मास्टर गोपाल दास) छात्राओं को कराटे एवं जीत कुने डो मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मास्टर गोपाल दास इंडियन नेशनल स्पोर्ट्स एंड सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी हैं। उन्हें मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त है।

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीक, शारीरिक सुरक्षा के उपाय, विपरीत परिस्थितियों में स्वयं का बचाव करने तथा आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने के तरीके सिखाए जा रहे हैं।

यह प्रशिक्षण आगामी तीन माह तक संचालित होगा। शासन की इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर, साहसी एवं शारीरिक रूप से सक्षम बनाना है। इससे छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ-साथ आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता भी विकसित होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें