Advertisment

5th October 2026

BREAKING NEWS

शपथ ग्रहण सह महासंगम नुआखाई मिलन समारोह गोहरापदर में संपन्न

40 वर्षों की लंबी शिक्षण साधना के लिए उपाध्याय सम्मानित

एक ही परिसर में मिलेगी शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी, पात्र हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

स्वास्थ्य मंत्री ने किया विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ और किया सामग्री वितरित

नियमित योग और प्राणायाम से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है- जगदंबा अग्रवाल

जागृति महिला समिति द्वारा सामाजिक सरोकारों की नई मिसाल कायम : हसदेव क्षेत्र में जागृति महिला समिति के द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास को मिली नई उड़ान

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जागृति महिला समिति हसदेव क्षेत्र द्वारा श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर की यशस्वी अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन एवं अनिथा फ्रैंकलिन, इप्सिता दास, हसीना कुमार, शुभश्री महापात्र उपाध्यक्षा श्रद्धा महिला मण्डल, एसईसीएल बिलासपुर के कुशल मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में जागृति महिला समिति हसदेव क्षेत्र की अध्यक्षा डॉ. सरोज बाला बिश्नोई के नेतृत्व मे उनकी टीम के द्वारा खेलग्राम परिसर, राजनगर में एक भव्य सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती शशि दुहन एवं सभी उपाध्यक्षाओं के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा के कर कमलों एवं समस्त उपाध्यक्षाओं की गरिमामायी उपस्थिति मे सामाजिक कार्य सम्पन्न हुए जिसमे निःशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स एवं ब्यूटी पार्लर का ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्र की युवतियों को हुनरमंद और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक सर्वसुविधायुक्त ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। इस केंद्र के माध्यम से कोयलांचल की युवतियों के प्रथम बैच की 10 पंजीकृत महिलाओं को निःशुल्क ब्यूटिशन कोर्स का प्रशिक्षण एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जिससे वे स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें एवं आत्म निर्भर बन सकें। हसदेव क्षेत्रांतर्गत मेधावी एवं जरूरतमंद ग्रामीण क्षेत्र की 10 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई, जिससे वे अपने घर से महाविद्यालय तक सुरक्षित, सुगमतापूर्वक एवं समय पर आवागमन कर सकें। इस पहल का उद्देश्य बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना, उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, बिजुरी के चतुर्थ बैच की 10 प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को प्रमाण-पत्र एवं निःशुल्क सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। इससे वे स्वरोजगार अपनाकर अपना बुटिक अथवा सिलाई केंद्र स्थापित कर आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, बिजुरी के चतुर्थ बैच के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं निःशुल्क बैग वितरित किए गए। यह प्रशिक्षण युवाओं को कंप्यूटर कौशल से सशक्त बनाकर रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों हेतु तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पूर्व से संचालित सिलाई, कढ़ाई एवं बुनाई केंद्र, राजनगर में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों एवं हस्तशिल्प सामग्री की प्रदर्शनी का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें गुणवत्ता, नवीन डिज़ाइन, स्वरोजगार की संभावनाओं तथा विपणन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने, अपने कौशल का अधिकतम उपयोग करने एवं निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के पूर्व सभी छात्राओं एवं उनके परिजनों को स्वल्पाहार कराया गया एवं जाते समय स्वल्पाहार के पैकेट तथा पानी के बॉटल वितरित किए गए। संपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रद्धा महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्याओं, जागृति महिला समिति की अध्यक्षा डॉ. सरोज बाला बिश्नोई एवं समिति की समस्त कार्यकारिणी सदस्याओं का सक्रिय, सराहनीय एवं समर्पित योगदान रहा, जिसके फलस्वरूप कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ‌

विज्ञापन

जरूरी खबरें