Advertisment

28th November 2026

BREAKING NEWS

कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद बेटियों को मिला अपनत्व का सहारा, 162 छात्राओं को बांटे गए स्वेटर

गुल से लिपटी तितली को गिरा कर देखो.... आँधियोँ तुमने दरख्तों को गिराया होगा....

झगराखांड सिटी कोतवाली का किया शैक्षणिक भ्रमण, सुरक्षा एवं यातायात नियमों की मिली महत्वपूर्ण सीख

मितानिन बहनों के सेवाभाव को किया नमन, डॉ. अंशुमान चौधरी ने दी मितानिन दिवस की शुभकामनाएँ

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों में बनाई जगह, 'कृषिबॉट' (KrishiBot) प्रोजेक्ट में

सेवा और संवेदना की मिसाल : कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद बेटियों को मिला अपनत्व का सहारा, 162 छात्राओं को बांटे गए स्वेटर

Praveen Nishee Sat, Nov 28, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेंद्रगढ़ में जरूरतमंद छात्राओं को ठंड से बचाव के लिए स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लक्की अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, जीतू सिंह, निशा राजपूत एवं प्रकाश शर्मा द्वारा विद्यालय की छात्राओं को कुल 162 स्वेटर वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अर्चना वैष्णव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए विद्यालय परिवार की ओर से दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय में अनेक ऐसी छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। ऐसे में ठंड के मौसम में जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर उपलब्ध कराना सराहनीय और पुण्य का कार्य है। इस तरह की सामाजिक पहल से जरूरतमंद बच्चों को राहत मिलने के साथ ही समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।

छात्राओं के पालकों ने भी इस सराहनीय पहल के लिए सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के व्याख्याता नारायण तिवारी, टी. विजय गोपाल राव, श्रीमती सुनीता कॉल, संध्या मिश्रा, प्रीति ठाकुर सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें