: बचपन प्ले स्कूल में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
Fri, Jan 31, 2025
मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल में कक्षा एलकेजी एवं कक्षा प्ले ग्रुप में कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राएं कहानी की थीम के हिसाब से तैयार होकर आए थे। एवं एक से एक शानदार प्रस्तुति देकर जजों को मंत्र मुग्ध कर दिया। साथ ही ऐसी प्रस्तुति के बाद जजों को निर्णय लेने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
कक्षा प्ले ग्रुप से कहानी वाचन प्रतियोगिता में अन्य गुप्ता एवं अथर्व मंडल प्रथम स्थान पर तथा कविश अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहे मोहम्मद सैफान अंसारी तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार कक्षा एलकेजी अ से धानिश कोरी प्रथम अदृवैत दास द्वितीय तथा सौभाग्य सिन्हा तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार कक्षा एलकेजी ब से अर्पिता अग्रवाल एवं वृंदा पोद्दार प्रथम स्थान पर रहे वेदिका द्वितीय स्थान पर रही एवं हर्षिल छत्तानी तृतीय स्थान पर रहे।
इसी क्रम में कक्षा एलकेजी स से दीप्ति सिंह प्रथम सांगवी सिंह द्वितीय एवं वैभव सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका संस्था की डायरेक्टर श्रीमती ज्योति ताम्रकार श्रीमती आशी कक्कड़ एवं श्रीमती तोशी अग्रवाल ने निभाई । संस्था की डायरेक्टर ने कहा कि इस तरह नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाना अपने आप में एक बहुत ही कठिन काम है छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे एक से बढ़कर एक कहानी वाचन का प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में हमें निर्णय लेने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। संस्था की डायरेक्टर्स ने बताया कि हमारे विद्यालय के शिक्षिकाएं काफी कड़ी मेहनत करती है। जिसका परिणाम बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने में एवं उनके प्रदर्शन में स्पष्ट दिखाई देता है।
संस्था की काउंसलर श्रीमती सोनाली दास ने बताया की कक्षा प्ले ग्रुप में लगभग दो साल के बच्चे रहते हैं, और इतने नन्हे मुन्ने बच्चे को प्लेटफार्म उपलब्ध करा कर प्रतियोगिताओं में पार्टिसिपेट कराना एवं इतनी कम उम्र में ही उन्हें माइक और मंच से डर दूर करने का उद्देश्य लेकर ही यह संस्था काम कर रही है। हमारी संस्था का उद्देश्य यही है की छोटी उम्र से ही छात्र-छात्राओं के मन का डर दूर करना एवं मंच एवं माइक से उनके अंदर का डर निकलना। जिससे आने वाले समय में उन्हें बड़े से बड़े प्रतियोगिताओं में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं श्रीमती रेखा दोहरे, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती अंकिता श्रीवास्तव, रश्मि प्रसाद, राधा पांडे, सबा परवीन, रुचि सेन आदि का सराहनीय योगदान रहा।
: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम रेंडमाइजेशन को लेकर की समीक्षा बैठक
Fri, Jan 31, 2025
मनेंद्रगढ़। एमसीबी । नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया की रूपरेखा तय करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्टर सभाकक्ष में राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक ली लेकर आवश्यक जानकारी दी। जिसमें राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले को प्राप्त ईवीएम का जिला स्तर एवं रिटर्निंग ऑफिसर स्तर पर ईवीएम मशीन का प्रदर्शन कर रेंडमाइजेशन किए जाने की प्रक्रिया दिखाया। वहीं इस बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी स्तर पर मास्टर ट्रेनर टी. विजय गोपाल राव और गौरव त्रिपाठी ने ईवीएम रेंडमाइजेशन कर के दिखाया। यह प्रक्रिया आज प्रातः 11 बजे जिला कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई। वहीं रिटर्निंग ऑफिसर स्तर पर नगरपालिका निगम चिरमिरी में यह प्रक्रिया 3 फरवरी 2025 को प्रातः 11 बजे नगर पालिका निगम चिरमिरी के ऑडिटोरियम में संपन्न की जाएगी। इसके अलावा नगरपालिका परिषद मनेंद्रगढ़, नगर पंचायत झगराखांड, नगर पंचायत नई लेदरी और नगर पंचायत खोंगापानी के लिए यह प्रक्रिया 3 फरवरी 2025 को अपराह्न 1 बजे जिला कार्यालय के सभागार में आयोजित होगी। वहीं नगर पंचायत जनकपुर के लिए रैण्डमाईजेशन 4 फरवरी 2025 को अपराह्न 12 बजे जनपद पंचायत सभाकक्ष जनकपुर में संपन्न किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। इस बैठक में आम आदमी पार्टी से विशेष सोनी, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से सौरभ मिश्रा और भारतीय जनता पार्टी से आशीष मजूमदार उपस्थित रहे।
: नशा से पुरा विश्व पीड़ित हो रहा है - सुरेन्द्र साहू
Fri, Jan 31, 2025
सुरजपुर । कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशन में एवं सुरजपुर जिला के उप संचालक समाज कल्याण विभाग के श्रीमती बी तिर्की के मार्गदर्शन में समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा के द्वारा में 30 जनवरी को गांधी जयंती के अवसर पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत शा प्रा शाला पखनापारा विकास खंड प्रेमनगर जिला सुरजपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया ।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के सचिव सुरेन्द्र साहू ने कहा कि नशा मानव समाज के लिए घातक है इससे समाज में अनेकों अपराध पनपते हैं।अधिकतर अपराधों का जड कही न कही नशा ही है है । नशा से पुरा विश्व प्रभावित हो रहा है। और कही ना कही बच्चों का बचपन भी समाप्त हो रहा है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार हरदहा ने कहा कि नशा से ही कई गम्भीर बीमारी होती है सभी बिमारियों का मूल कारण नशा ही है जो आदमी को समय से पहले मौत की ओर ले जाता है इसलिये हम सभी को अपने परिवार, समाज ,गांव को नशा मुक्त बनाने का नशा को त्यागना होगा।इस अवसर पर अवधेश साहू ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा नशा मुक्ति के लिए प्रयास किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता देवन्ती साहू ने कहा कि आजकल प्रायः सभी गांवों में छोटे छोटे बच्चे गुटका पाउच, तम्बाकू और सिगरेट पान ठेले में लेते हुए दिख जाते हैं, में इसे रोकने का प्रयास करना चाहिए, समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा द्वारा नशा मुक्त सुरजपुर बनाने हेतु निरंतर कार्य पिछले अनेक वर्षों से किया जा रहा है। जिला सुरजपुर मे निशुल्क नशामुक्ति केन्द्र का संचालन मंडी रोड सुरजपुर मे किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा प्रकाशित नशा मुक्ति पंम्पलेट का वितरण किया गया । जिससे नशा से होने वाली बिमारियों के बारे में जानकारी प्रदान किया गया है । कार्यक्रम के दौरान नशा नहीं करने का संकल्प लिया गया । स्कूल के सभी बच्चों ने रैली निकाल कर नशा त्यागने का अपिल किया। कार्यक्रम मे शा प्रा शाला पखनापरा के गौतम प्रसाद उर्रे , अवधेश कुमार साहू, राकेश कुमार गुप्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता सुनीता सिंह विनो बाई,मगमनिया समल राम,आकाश साहू, भुनेश्वर, ,भारती साहू,सहित अनेक लोग का सराहनीय योगदान रहा ।