: मर्डर एट द क्लब... मर्डर मिस्ट्री
Mon, May 1, 2023
मर्डर मिस्ट्री कहानियों की शैली में मर्डर एट द क्लब अपने रोमांचक कथानक, यथार्थवादी पात्रों और 1990 के दशक की अद्भुत सेटिंग्स के साथ खड़ा है। एक सिटी क्लब उस समय व्यथित हो जाता है जब रीता, एक व्यवसायी की सुंदर पत्नी अपने प्रेमी के साथ एक रात बिताने के बाद अतिथि कमरों में से एक में मृत पाई जाती है। मामला तब गंभीर हो जाता है जब पति राकेश और प्रेमी मनेंद्र गायब हो जाते हैं और बुद्धिमान इंस्पेक्टर वीरेंद्र और उनकी टीम को उन्हें ढूंढना मुश्किल हो जाता है। इस बीच चार और संदिग्ध सामने आते हैं और किस्से फैलते हैं।
जांच के बाद इंस्पेक्टर वीरेंद्र को लगता है कि अपराधी उसके पास है। जैसे ही वह उसे पकड़ने के लिए क्लब पहुंचता है, एक और हत्या हो जाती है। साज़िश, मोड़ और मोड़, राजनीतिक प्रतिशोध, जबरन वसूली और अपराध से भरा उपन्यास हमें अंत तक हमारी सीटों के किनारे पर रखता है।सुषमा कस्बेकर को उनकी सातवीं किताब और दूसरे उपन्यास पर एक वास्तविक कथानक पेचीदा पात्रों और आकर्षक लेखन के लिए सराहा जाना चाहिए। आकर्षक कवर वाली इस पुस्तक की कीमत 350 रुपये है और इसे लॉकस्ली हॉल द्वारा प्रकाशित किया गया है।आप अपनी कॉपीhttps://www.amazon.in/MURDER-AT-CLUB-SUSHAMA-KASBEKAR/dp/9392428235 पर प्रीऑर्डर कर सकते हैं
: थाने में आरोपी की मौत,मचा हड़कंप,पुलिस की भूमिका संदिग्ध?
Wed, Apr 26, 2023
बिलासपुर – जिले के तारबाहर थाने में पुलिस कस्टडी में एक आरोपी की मौत के बाद सनसनी फैल गई, जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह तारबाहर थाने में एक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ़्तार आरोपी की मौत का मामला प्रकाश में आया है, खबर के सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, वही आनन फानन में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी तारबाहर थाने पहुँचकर जांच में जुट गए है,हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नही हो पाया है कि आरोपी की मौत कैसे हुई है और किन हालातों में हुई है, जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की सुबह तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। पुलिस अभिरक्षा में आरोपी की संदेहास्पद मौत से हड़कंप मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा रायपुर निवासी श्याम मोहद्दीकर पिता टी पी मोहद्दीकर उम्र 55 वर्ष को तारबाहर पुलिस 2022 में दर्ज धारा 420 के अपराध में गिरफ्तार कर मंगलवार को थाने लाई थी, जिसे थाने में ही हिरासत में रखा गया था, आज सुबह अचानक उस आरोपी के मौत की खबर सामने आई है।
परिजनों को नही थी खबर…
आरोपी के पुलिस अभिरक्षा में मौत की सूचना परिजनों को नही दी गई थी, पुलिस ने मृतक की पत्नी रीता मोहद्दीकर को आज सुबह कुछ कागजो पर दस्तख़त करने बुलाया था, जहाँ पहुँचने पर उसे अपने पति की मौत की खबर मिली, जिसके बाद वह बिलखने लगी।
न्यायिक जांच की मांग
…
भाई व मृतक की पत्नि
पुलिस हिरासत में मौत के बाद अब परिजन न्यायिक जांच की मांग कर रहे है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके और कोई दोषी है तो उसे सजा मिल सके।
दंडाधिकारी जांच की बात..
https://youtu.be/m539yLyev0gमामले में सीएसपी आईपीएस संदीप कुमार पटेल ने बताया कि मौत थाने में नही हुई है, आज सुबह आरोपी की तबियत बिगड़ने पर उसे हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, तभी हॉस्पिटल में मौत होने की सूचना मिली है, मामला गंभीर होने की वजह से दंडाधिकारी से जांच कराई जाएगी।
: दूल्हे की प्रेमिका ही निकली एसिड हमले की आरोपी
Sun, Apr 23, 2023
https://youtu.be/mUU2R1TTbw0जगदलपुर । भानपुरी थाना क्षेत्र के छोटेआमाबाल के हिरलाभाटा में बीते 19 अप्रैल को एक शादी समारोह के दौरान दूल्हा दुल्हन पर एसिड अटैक किए जाने के मामले में पुलिस ने दूल्हे की प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. एएसपी जगदलपुर निवेदिता पॉल, ने इस मामले को सुलझा लेने का दावा करते हुए बताया बीते 7वर्षों से आरोपी युवती और दूल्हे के बीच प्रेम संबंध था युवक युवती को लगातार झांसे में रखा हुआ था और शादी की जानकारी भी युवक के द्वारा अपनी प्रेमिका को नहीं दी थी. आरोपी युवती को सगाई और शादी की जानकारी जब लगी तब उसने बदला लेने की नीयत से युवक पर एसिड अटैक करने का निर्णय लिया.19 अप्रैल की शाम छोटे आमाबाल में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था इस दौरान आरोपी युवती पहुंची लाइट गोल होने के चलते आरोपी की पहचान नहीं हो पाई थी युवती ने दूल्हे को निशाना बनाते हुए एसिड फेंका था लेकिन इसकी चपेट में दुल्हन और बाकी लोग भी आ गए. इस पूरे घटनाक्रम में तकरीबन दर्जन भर लोग घायल हुए थे. जिन्हें बाद में भानपुरी स्थित सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था. गंभीर रूप से घायलों को महारानी अस्पताल में लाया गया था इस मामले में भानपुरी थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 (क) के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई युवती कांवरगांव की निवासी है बताया जा रहा है कि प्रेमी दूल्हा के साथ तकरीबन 07 वर्षो से युवती के संबंध थे आरोपी युवती ने प्रेमी दूल्हे पर झूठ बोलने और शादी की बात छुपाने का आरोप लगाया है. आरोपी युवती ने अदरक साफ करने के लिए उपयोग होने वाले केमिकल का उपयोग इस वारदात में किया था ।