Advertisment

19th July 2026

BREAKING NEWS

जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षित पदयात्रा के लिए शासन की पहल सराहनीय : शैलेष जैन

महाप्रभु के मौसी मां के घर पहुंचते ही भक्तों ने शुरू किया भंडारा, देवभोग का भगवान जगन्नाथ से है खासा रिश्ता

भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के सुरेन्द्र साहू बनें छत्तीसगढ़ के संगठन सचिव

अजगर को ऊंचाई पर बिजली के तार पर देखकर आसपास के लोग दहशत

जीवन कौशल, आत्मविश्वास और समानता पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

: दूल्हे की प्रेमिका ही निकली एसिड हमले की आरोपी

Admin Sun, Apr 23, 2023

https://youtu.be/mUU2R1TTbw0 जगदलपुर । भानपुरी थाना क्षेत्र के छोटेआमाबाल के हिरलाभाटा में बीते 19 अप्रैल को एक शादी समारोह के दौरान दूल्हा दुल्हन पर एसिड अटैक किए जाने के मामले में पुलिस ने दूल्हे की प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. एएसपी जगदलपुर निवेदिता पॉल, ने इस मामले को सुलझा लेने का दावा करते हुए बताया बीते 7वर्षों से आरोपी युवती और दूल्हे के बीच प्रेम संबंध था युवक युवती को लगातार झांसे में रखा हुआ था और शादी की जानकारी भी युवक के द्वारा अपनी प्रेमिका को नहीं दी थी. आरोपी युवती को सगाई और शादी की जानकारी जब लगी तब उसने बदला लेने की नीयत से युवक पर एसिड अटैक करने का निर्णय लिया.19 अप्रैल की शाम छोटे आमाबाल में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था इस दौरान आरोपी युवती पहुंची लाइट गोल होने के चलते आरोपी की पहचान नहीं हो पाई थी युवती ने दूल्हे को निशाना बनाते हुए एसिड फेंका था लेकिन इसकी चपेट में दुल्हन और बाकी लोग भी आ गए. इस पूरे घटनाक्रम में तकरीबन दर्जन भर लोग घायल हुए थे. जिन्हें बाद में भानपुरी स्थित सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था. गंभीर रूप से घायलों को महारानी अस्पताल में लाया गया था इस मामले में भानपुरी थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 (क) के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई युवती कांवरगांव की निवासी है बताया जा रहा है कि प्रेमी दूल्हा के साथ तकरीबन 07 वर्षो से युवती के संबंध थे आरोपी युवती ने प्रेमी दूल्हे पर झूठ बोलने और शादी की बात छुपाने का आरोप लगाया है. आरोपी युवती ने अदरक साफ करने के लिए उपयोग होने वाले केमिकल का उपयोग इस वारदात में किया था ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें