Advertisment

30th May 2026

BREAKING NEWS

सेवा,संवेदना और संस्कार का अनुपम संगम -मारवाड़ी युवा मंच तेजस्विनी शाखा

जनकपुर देवगढ़ मेन रोड में एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई कार्यवाही

तुम्हारी और मेरी रात में बस फर्क है इतना.... तुम्हारी 'सो' के गुजरी है हमारी 'रो' के गुजरी है....

"शब्द शिल्पी अवार्ड- 2026"से साहित्यकार सतीश उपाध्याय सम्मानित"

लगातार बिजली कटौती से शहरवासी परेशान, पेयजल व्यवस्था चरमराई

: थाने में आरोपी की मौत,मचा हड़कंप,पुलिस की भूमिका संदिग्ध?

बिलासपुर – जिले के तारबाहर थाने में पुलिस कस्टडी में एक आरोपी की मौत के बाद सनसनी फैल गई, जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह तारबाहर थाने में एक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ़्तार आरोपी की मौत का मामला प्रकाश में आया है, खबर के सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, वही आनन फानन में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी तारबाहर थाने पहुँचकर जांच में जुट गए है, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नही हो पाया है कि आरोपी की मौत कैसे हुई है और किन हालातों में हुई है, जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की सुबह तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। पुलिस अभिरक्षा में आरोपी की संदेहास्पद मौत से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा रायपुर निवासी श्याम मोहद्दीकर पिता टी पी मोहद्दीकर उम्र 55 वर्ष को तारबाहर पुलिस 2022 में दर्ज धारा 420 के अपराध में गिरफ्तार कर मंगलवार को थाने लाई थी, जिसे थाने में ही हिरासत में रखा गया था, आज सुबह अचानक उस आरोपी के मौत की खबर सामने आई है।

परिजनों को नही थी खबर…

आरोपी के पुलिस अभिरक्षा में मौत की सूचना परिजनों को नही दी गई थी, पुलिस ने मृतक की पत्नी रीता मोहद्दीकर को आज सुबह कुछ कागजो पर दस्तख़त करने बुलाया था, जहाँ पहुँचने पर उसे अपने पति की मौत की खबर मिली, जिसके बाद वह बिलखने लगी।

न्यायिक जांच की मांग

भाई व मृतक की पत्नि

पुलिस हिरासत में मौत के बाद अब परिजन न्यायिक जांच की मांग कर रहे है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके और कोई दोषी है तो उसे सजा मिल सके।

दंडाधिकारी जांच की बात..

https://youtu.be/m539yLyev0g मामले में सीएसपी आईपीएस संदीप कुमार पटेल ने बताया कि मौत थाने में नही हुई है, आज सुबह आरोपी की तबियत बिगड़ने पर उसे हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, तभी हॉस्पिटल में मौत होने की सूचना मिली है, मामला गंभीर होने की वजह से दंडाधिकारी से जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें