Advertisment

18th September 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में खडगंवा का प्राथमिक शाला सकड़ा विद्यालय निरंतर सुर्खियों में

दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा में जागृति महिला समिति का संवेदनशील योगदान

स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 546 लोगों ने उठाया निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ

17 सितंबर को लाखों दीपों से जगमगाएगा एमसीबी, घर-घर रोशन होगा आभार और शुभकामना का संदेश

संयम, तप, त्याग और आत्मशुद्धि के दस दिवसीय महापर्व में गूंजेगा अहिंसा और क्षमा का संदेश

: सरगुजा पुलिस द्वारा ड्रग तस्करी के मामले मे 01आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर (कामेश शुक्ला) पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेज  राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे नशीले पदार्थो के खरीद फरोख्त एवं तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक  स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अनुविभागिये अधिकारी पुलिस  अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी गांधीनगर द्वारा पुलिस टीम को  क्षेत्र भ्रमण के दौरान संदिग्धो पर नजर बनाय रखने हेतु निर्देशित किया गया था।दौरान पेट्रोलिंग महुआपारा चर्च ग्राउंड मे एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर लुकने छिपने लगा जो संदेह होने पर संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम मनीष राव साकिन गांधीनगर का होना बताया संदेही की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 32 नग नशिला इन्जेक्शन जप्त किया गया हैं,घटना के सम्बन्ध मे आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा नशीला इंजेक्शन के बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करना बताया जो आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने से सदर धारा 22(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, स उ नि नवल किशोर दुबे,आरक्षक प्रविंद्र सिंह, अरविन्द उपाध्याय, अमृत सिंह, अजय तिवारी, असलम अंसारी, सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें