Advertisment

18th November 2026

BREAKING NEWS

धान खरीदी, वन अधिकार पट्टा, भूमि अभिलेख सुधार, पेंशन एवं लंबित भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे 14 आवेदक

धान खरीदी, पीएम सूर्य घर योजना, पेयजल, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा धान का मूल्य; टेलू राम कश्यप ने दोनों उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया

विधायक रेणुका सिंह ने किया जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का शुभारंभ, कर्मा नृत्य ने बांधा समां

वनवासी कल्याण आश्रम चैनपुर में बाल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं : धान खरीदी, वन अधिकार पट्टा, भूमि अभिलेख सुधार, पेंशन एवं लंबित भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे 14 आवेदक

Praveen Nishee Tue, Nov 17, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। जनदर्शन में कुल 14 आवेदकों ने धान खरीदी, वनाधिकार पट्टा, भूमि अभिलेख सुधार, वृद्धावस्था पेंशन, वन विभाग से लंबित भुगतान, आवास के लिए भूमि, बैंक ऋण निपटान सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

धान खरीदी और वनाधिकार पट्टे से जुड़े मामलों में कार्रवाई की मांग

जनदर्शन में प्रबंधक समिति बरबसपुर ने समिति की दैनिक धान खरीदी मात्रा बढ़ाने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं बहेराबांध निवासी कौशिल्या देवी एवं लाला सिंह ने वनाधिकार पट्टे की भूमि पर उत्पादित धान की खरीदी सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया। ग्राम बेलबहरा निवासी विश्वनाथ एवं मोहन ने सोसायटी मॉड्यूल में डीसीएस सत्यापन लंबित होने की समस्या रखी, जबकि बेलबहरा के ही उदयराज ने समिति पोर्टल में धान का रकबा शून्य प्रदर्शित होने की जानकारी देते हुए आवश्यक सुधार कराने की मांग की।

ग्राम जुईली, पोस्ट खमरौध निवासी शिवनारायण बैगा ने मरखोहीडोल स्थित पुश्तैनी कब्जे की भूमि का पट्टा अन्य व्यक्ति के नाम जारी होने की शिकायत करते हुए मामले की जांच कर वास्तविक कब्जाधारी को नियमानुसार पट्टा प्रदान करने का अनुरोध किया। इसी प्रकार ग्राम कोड़ांगी, तहसील खड़गवां निवासी काशीराम ने वनाधिकार पट्टा पुस्तिका में दर्ज भूमि के रकबे के अनुरूप ऑनलाइन अभिलेख एवं गिरदावली में सुधार कराने की मांग की।

पेंशन, लंबित भुगतान और बैंक ऋण से संबंधित आवेदन

चिरमिरी निवासी महावीर प्रसाद सोनी ने वन विभाग से लकड़ी के 5 लाख 28 हजार 200 रुपये का लंबित भुगतान दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। मनेन्द्रगढ़ निवासी दिलीप यादव ने स्वीकृत वृद्धावस्था पेंशन की राशि बैंक खाते में जमा नहीं होने की समस्या से अवगत कराया। वहीं मनेन्द्रगढ़ निवासी बेदवती ने मकान निर्माण के लिए स्थान उपलब्ध कराने तथा चिरमिरी निवासी मिली जैन ने ओटीएस राशि एवं बैंक ऋण सेटलमेंट संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग रखी। इसके अतिरिक्त मनेन्द्रगढ़ निवासी नईम खान ने 26 अक्टूबर 2026 को प्रस्तुत अपनी शिकायत पर हुई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने एवं प्रकरण का निराकरण कराने का अनुरोध किया। मनेन्द्रगढ़ निवासी रोहित तिवारी ने नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के अध्यक्ष पद के निर्वाचन में ओबीसी आरक्षण से संबंधित जाति प्रमाण पत्र की वैधता एवं सत्यापन की जांच कराने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया।

आवेदनों की जांच कर नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए प्रकरणों की गंभीरता से जांच करने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त आवेदनों पर अनावश्यक विलंब किए बिना कार्रवाई की जाए, ताकि पात्र नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें