Advertisment

19th November 2026

BREAKING NEWS

धान खरीदी, वन अधिकार पट्टा, भूमि अभिलेख सुधार, पेंशन एवं लंबित भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे 14 आवेदक

धान खरीदी, पीएम सूर्य घर योजना, पेयजल, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा धान का मूल्य; टेलू राम कश्यप ने दोनों उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया

विधायक रेणुका सिंह ने किया जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का शुभारंभ, कर्मा नृत्य ने बांधा समां

वनवासी कल्याण आश्रम चैनपुर में बाल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

: कौड़ीमार - पैनारी मार्ग के हसदेव नदी पर उच्चस्तरीय पुल पहुंच मार्ग के निर्माण के लिये 13.03 करोड़ रुपयों की प्रशासकीय स्वीकृति - डॉ. विनय जायसवाल

मनेन्द्रगढ़ ।(रविन्द्र सोनी )जिला - एमसीबी। मनेंद्रगढ़ विधानसभा में लगातार हो रहे विकास कार्यों की गिनती में एक और बड़ी मांग पूरी हुई है। मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल के लगातार प्रयास से जनता की मांगों को महत्व देकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगातार उनकी मांगों को पूरा किया जा रहा है। विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल ने बताया की मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विकासखंड खड़गवां अंतर्गत ग्राम कौड़ीमार- पैनारी मार्ग के हसदेव नदी पर उच्च स्तरीय पुल व पहुंच मार्ग की मांग जो कई वर्षों से ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी परंतु 15 वर्षों तक भाजपा की सरकार रहने के बाद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। आज जब कांग्रेस की सरकार आई है तब जनता की मांगो को प्राथमिकता देते हुए कार्य हो रहे है। ग्रामीण जनों की मांग को हमने प्राथमिकता से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष रखा जिस पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए ग्रामीणों की मांग को पूरा करने के निर्देश दिए और प्रक्रिया प्रारंभ हुई। कौड़ीमार - पैनारी मार्ग के हसदेव नदी पर उच्चस्तरीय पुल पहुंच मार्ग के निर्माण के लिये 13.03 करोड़ रुपयों की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। शीघ्र ही प्रक्रिया होने के बाद कार्य भी आरंभ होगा। यह इस क्षेत्र के लिये एक बड़ी सौगात है। इस पुल और मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आने जाने में सुगमता होगी और समय की बचत होगी साथ ही क्षेत्र का भरपूर विकास भी होगा। विधायक डॉ विनय जायसवाल ने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है और प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है वही इस बात की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों ने भी विधायक डॉ विनय और प्रदेश के मुखिया का आभार जताया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें