: एकैडमिक हाइट्स एवं बचपन प्ले स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Admin Wed, Dec 25, 2024
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल एवं एकडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन दिनांक 20 से 24 दिसंबर को संपन्न हुआ l खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत 20 दिसंबर को विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मशाल दौड़ के रूप में किया गया l मशाल दौड़ का उद्घाटन मनेन्द्रगढ़ के एस.डी.ओ. पी. श्री अलेक्स टोप्पो ने मशाल प्रज्वलित कर एवं हरी झंडी दिखाकर किए l मशाल दौड़ में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया l
मशाल दौड़ मनेन्द्रगढ़ पुलिस थाने से प्रारम्भ होकर बस स्टैंड तिराहा, जैन मंदिर चौक, राम मंदिर चौक, बाल्मीकि चौक, गुरुद्वारा चौक, जैन मंदिर चौक, फव्वारा चौक, विवेकानंद चौक, झगराखांड रोड, खेड़िया टॉकीज होते हुए विद्यालय में समाप्त हुई l खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन 21 दिसंबर को एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए क्रीड़ोत्सव का शुभारम्भ हुआ l मनेन्द्रगढ़ के एस.डी.एम. लिंगराज सिदार मुख्य अथिति ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर खेलकूद प्रतियोगिता प्रारम्भ करने की अनुमति प्रदान किया l सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न खेलों जैसे 100 मीटर, 200 मीटर, 4 X 100 मीटर रिले रेस, लम्बी कूद, ऊँची कूद, वॉलीबाल, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो एवं कैरम बोर्ड, शतरंज इत्यादि में भाग लेकर प्रथम, द्वितीय और त्रितीय स्थान प्राप्त किए l मुख्यअतिथि द्वारा विजेताओं को स्वर्ण पदक, रजत एवं काँस्य पदक देकर सम्मानित किया गया l
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तृतीय दिवस में बचपन प्ले स्कूल और एकड़मिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए विभिन्न आकर्षित खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इन विद्यार्थियों ने बॉल रेस, रिंग रेस, लेमन ओं स्पून रेस, डक रेस, हर्डल रेस, कोन रेस बैलेंस रेस, बॉक्स रेस,फ्लावर रेस आदि में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया तथा स्वर्ण, रजत, काँस्य पदक पर अपना कब्ज़ा जमाया l इस दिन मुख्य अतिथि के रूप में श्री आकाश कुमार, चीफ मैनेजर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मनेन्द्रगढ़ की गरिमामयी उपस्तिथि रही l मुख्य अतिथि ने अपने संभाषण में पदक विजेताओं को बधाइयाँ दी एवं उन्होंने कहा कि खेलने से ही बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है l मुख्य अतिथि ने बताया कि वे अपने विद्यार्थी जीवन में चेस चैंपियन थे तथा अनेकों प्रतियोगिताओं में भाग लेकर चैंपियन रहे l अभिभावकों के लिए भी पोटैटो बैलेंसिंग रेस और कोन बैलेंसिंग रेस का आयोजन किया गया l विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया l
प्रतियोगिता के अगले चरण में सभी प्रतियोगिताओ में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया ।
एवं विद्यालय में क्रिसमस डे का सेलिब्रेशन किया गया। जिसमें विद्यालय में बच्चे एवं शिक्षकायें सांता क्लाज की ड्रेस में आये हुए थे।
विद्यालय में केक काट कर क्रिसमस का त्योहार मनाया गया
एवं सभी बच्चों को गिफ्ट बांटा गया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय के डायरेक्टर संजीव ताम्रकार, आशीष कक्कड़,डॉ. संजय कुमार सिन्हा, प्रशांत अग्रवाल, श्रीमती ज्योति ताम्रकार ,श्रीमतीआशी कक्कड़,श्रीमती मीनू लाल,श्रीमती तोशी अग्रवाल, विद्यालय के प्राचार्य पी.रवि शंकर, बचपन स्कूल की काउंसलर श्रीमती सोनाली दास के निर्देशन में प्रतियोगिता का सफल आयोजन संम्पन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी , शिक्षक एवं शिक्षिकाओं सहित सभी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत एवं योगदान रहा l विद्यालय के निदेशकों ने बच्चों को बधाइयाँ एवं उनके उज्जवल भविष्य कि शुभकामनायें दी l
विज्ञापन