Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर में कौशल रथ का भव्य स्वागत : एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

Praveen Nishee Sun, Oct 11, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 41 वर्षों से निरंतर कार्यरत संस्था आईसेक्ट द्वारा आयोजित कौशल विकास यात्रा 2026 का 9 अक्टूबर को मनेंद्रगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस वर्ष यात्रा का मुख्य आकर्षण एआई लिटरेसी मिशन रहा, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), एआर/वीआर जैसी आधुनिक तकनीकों, रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों और करियर के नए अवसरों की जानकारी दी गई।

देशव्यापी कौशल विकास यात्रा की शुरुआत 5 अक्टूबर से हुई है। इसके माध्यम से देश के 22 राज्यों के 300 जिलों में विद्यार्थियों एवं युवाओं को कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और करियर काउंसलिंग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यात्रा के लिए विशेष रूप से तैयार कौशल रथ के माध्यम से विभिन्न तकनीकों की जानकारी, डेमो, प्रशिक्षण सामग्री और कौशल विकास योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर में हुआ भव्य स्वागत

मनेंद्रगढ़ के बस स्टैंड पर आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर के समन्वयक संजीव सिंह, संस्था के स्टाफ और विद्यार्थियों ने कौशल विकास यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद संस्था के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में आईसेक्ट के रीजनल मैनेजर एवं यात्रा समन्वयक विकास रवि, असिस्टेंट रीजनल मैनेजर चंद्रशेखर गुप्ता और संस्था के संचालक संजीव सिंह उपस्थित रहे। सभागार में बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शाश्वत पांडेय ने किया।

यात्रा के साथ पहुंचे विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कौशल विकास की उपयोगिता बताते हुए भविष्य में एआई की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने समझाया कि युवा एआई जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके अपने कार्यों को अधिक सरल, प्रभावी और उत्पादक बना सकते हैं। बदलती तकनीक के अनुरूप स्वयं को प्रशिक्षित करना और नए कौशल सीखना रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने में सहायक होगा।

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें मान्यता प्राप्त संस्थानों से ही डिप्लोमा एवं डिग्री पाठ्यक्रम करने की सलाह दी, ताकि उनकी शैक्षणिक योग्यता भविष्य में रोजगार और उच्च शिक्षा के लिए उपयोगी साबित हो सके।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी जागरूकता सत्र

कौशल विकास यात्रा इसके बाद मनेंद्रगढ़ के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची, जहां आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर द्वारा कौशल विकास एवं जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के संचालक संजीव सिंह, विद्यालय की प्राचार्या अर्चना वैष्णव, व्याख्याता टी. विजय गोपाल राव, प्रीति ठाकुर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन चंदन कुमार केवट ने किया।

इस अवसर पर संजीव सिंह ने छात्राओं को कौशल विकास के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, डिजिटल साक्षरता सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करने तथा समय के साथ अपने ज्ञान और कौशल को लगातार अपडेट करते रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर के स्टाफ सदस्यों स्वाति सिंह, अंजना मौर्य, इशिता सिंह, नैना केवट, जीनत, क्षितिज खरे, आयुष नाविक सहित अन्य केंद्र समन्वयकों की सहभागिता रही। आयोजन की व्यवस्थाओं में संस्था के विद्यार्थियों श्रद्धा, सुधा, सुखसेन, धनेश्वर, शिव और मणिशंकर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

250 से अधिक रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों की जानकारी

कौशल विकास यात्रा के दौरान आईसेक्ट और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) की साझेदारी में संचालित 250 से अधिक डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की जानकारी विद्यार्थियों को दी जा रही है। इनमें कंप्यूटर, आईटी, फ्यूचर स्किल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, बैंकिंग एवं फाइनेंस, शिक्षक प्रशिक्षण, कृषि और रिटेल जैसे रोजगारोन्मुख विषय शामिल हैं। इसके साथ ही आईसेक्ट विश्वविद्यालय समूह के विभिन्न पाठ्यक्रमों और भविष्य की तकनीकों पर आधारित फ्यूचर स्किल कोर्सेस से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया जा रहा है।

यात्रा के लिए विशेष रूप से तैयार वाहनों पर कौशल विकास योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई है। इन वाहनों के माध्यम से विद्यार्थियों को योजनाओं और पाठ्यक्रमों से संबंधित प्रचार सामग्री भी वितरित की जा रही है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि किसी भी डिप्लोमा या डिग्री पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने से पहले संबंधित संस्थान और पाठ्यक्रम की मान्यता की पुष्टि अवश्य करें। सही संस्थान का चयन भविष्य में उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों के लिए महत्वपूर्ण है।

कौशल विकास यात्रा 2026 का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना, डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना और रोजगारोन्मुख शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। यह पहल युवाओं को बदलते समय की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने और विकसित भारत के लक्ष्य में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें