शा क उ मा वि शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ में : एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान
Praveen Nishee Sun, Oct 11, 2026
मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। शा क उ मा वि शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश अनुसार 17 वर्ष से अधिक आयु के एवं एस आईं आर में छूटे मतदाता के नाम को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल, कालेजों में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में छात्राओं को जानकारी दी गई। शाला के प्राचार्य अर्चना वैष्णव, व्याख्याता नोडल टी विजय गोपाल राव, छात्रा नोडल तनुश्री जाना, बी एल ओ, रोहित सिंह, अंशु शर्मा, चांदनी राज, सीता सेन, प्रेमशिला केसरवानी द्वारा फार्म 6 भरने, आवश्यक दास्तावेज, आन लाइन, आफ लाईन तैयार रखने की जानकारी के साथ हाई स्कूल, हायर सेकंडरी स्कूल कालेजों में ELC मतदाता साक्षरता क्लब गठित करने, एवं इसके कार्य के साथ छात्राओं को बी एल ओ के कार्य, उपलब्धता की जानकारी विस्तार से दिया गया।

विज्ञापन