Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष और संभाग पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

Admin Fri, Jun 16, 2023

मनेन्द्रगढ़। (कृष्णा वस्त्रकार) छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के सरगुजा संभाग अध्यक्ष सौरभ यादव ने संभाग के जिला अध्यक्ष एवं संभागीय पदाधिकारियों का गठन कर नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है। नये नियुक्त पदाधिकारियों के संबंध में जानकारी देते हुए सौरभ यादव ने बताया की सरगुजा जिलाध्यक्ष शैलेष अपगड़े, सूरजपुर जिलाध्यक्ष शमशाद खान, बलरामपुर जिलाध्यक्ष अनुराग तिवारी, जशपुर जिलाध्यक्ष मिथलेश यादव, कोरिया जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में संतोष दीवान को मनोनीत किया गया है वहीं संभागीय उपाध्यक्ष दीपक सोनी और मदन सिंह, महासचिव जोयराम यादव, सचिव गौतम कुमार, संयुक्त सचिव मो. अनवर, कोषाध्यक्ष सुशील भारती, सह कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, मीडिया प्रभारी पुरेश्वर बड़ाईक और शुभम तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य बालेश्वर सिंह को मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर संभाग अध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा की सरगुजा संभाग में 06 जिला और 26 निकाय स्थित है जिसमें लगभग 1700 प्लेसमेंट कर्मचारी कार्यरत हैं और विगत कई वर्षों से विभिन्न प्रयोजनों जैसे पेयजल, सफाई, विद्युत, पार्क, मुक्तिधाम, कार्यालयीन कार्य, राजस्व वसूली जैसे महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा कोरोना वैश्विक महामारी में भी प्लेसमेंट कर्मचारियों के द्वारा लगातार जान जोखिम में डालकर कार्य किया जा रहा था जिसमें कई कर्मचारियों ने अपनी जान भी गवां दी। अपनी मांगों और कर्मचारियों के हितार्थ के लिये सभी जिलों में जिला अध्यक्ष और संभागीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें