Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

रामपुर-बटुरा खदान के श्रमिकों का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग : अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

Praveen Nishee Sat, Oct 24, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। साउथ इस्टर्न कोलफ़ील्डस् लिमिटेड के सोहागपुर क्षेत्र के प्रवास से लौट कर हिन्द मज़दूर सभा की ओर से कोल इंडिया लिमिटेड के त्रिपक्षीय सेफ़्टी बोर्ड के प्रतिनिधि अख़्तर जावेद उस्मानी ने एस ई सी एल के परमानेंट कर्मचारियों को रामपुर -बटुरा खान से गेवरा ट्रान्सफ़र पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुवे इसे खनन विस्थापितों की नई श्रेणी के निर्माण की प्रक्रिया बताया है। ठेकेदारी प्रथा को बढ़ाने के लिये उसी खदान से परमानेंट कर्मचारी को हटाने के निर्णय को परमानेंट कर्मचारियों की असुविधा, भ्रष्टाचार और ठेकेदारों के मुनाफे वाला निरुपित करने वाला निर्णय निरुपित किया है। रामपुर - बटुरा खान खोलने के लिये पहले विभागीय कर्मचारियों को सोहागपुर की अन्य खानों से ट्रान्सफ़र कर के इस खदान में लाया गया और खदान खोलने का प्रारंभिक, कठिन और श्रमसाध्य काम विभागीय कर्मियों ने अथक परिश्रम और सहयोग से जब पूरा कर दिया तो मुनाफ़ा कमाने के लिये ठेकेदार गाड़ियां ले कर आ पहुंचें। अब यहां के विभागीय कर्मचारियों को सदूर गेवरा और अन्य क्षेत्र जहां पहले से ठेकेदार उत्पादन प्रक्रिया पर कब़्ज़ा जमाये बैठें हैं वहां ट्रान्सफ़र किया जा रहा है। रिटायर हो रहे, गंभीर बीमारियों से ग्रस्त वरिष्ठ कर्मियों को अपने परिवार बच्चों से दूर भेजा जा रहा है जहां रहने के लिये क्वार्टर नहीं है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है लेकिन ठैकेदारी प्रथा से हो रही अवैध मोटी कमाई ने अधिकारियों की आंख पर पर्दा डाल दिया है। संवेदनहीनता की हद पार करते हुवे कोल इंडिया लिमिटेड की ट्रान्सफ़र पालिसी का खुला उल्लंघन करते हुवे ट्रान्सफ़र किये जा रहे हैं। पालिसी के विरुद्ध किये जा‌रहे ट्रान्सफरों को तत्काल निरस्त करने की मांग करते हुवे उन्होंने कहा कि

यहां डिपार्टमेंटल पैच भी चलाया जा सकता है।

अख़्तर जावेद उस्मानी ने एसईसीएल की मेगा माईनों में उपयोग में नहीं आ रही मशीनों से डिपिर्टमेंटल पैच चलायें जाने और ज़रुरत होने पर नई मशीनों की खरीद की जाये। दिनांक 22.10.2026 को कोयला मज़दूर पंचायत संबद्ध हिन्द मज़दूर सभा सोहागपुर क्षेत्र की बैठक में रामपुर -बटुरा के विभागीय श्रमिकों के कोल इण्डिया लिमिटेड की ट्रान्सफ़र पालिसी के विरुद्ध स्थानान्तरण को रद्द करने जिन श्रमिकों ने ज्वाइन कर लिया है उन्हें वापस लाने और रामपुर - बटुरा में डिपार्टमेंटल पैच चलाने की मांग को लेकर संघर्ष का निर्णय लिया है। उस निर्णय के अनुरुप पहले चरण में साउथ इस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक मण्डल को स्थानान्तरण रद्द करने के लिये पत्र प्रेषित किया गया है। इस बैठक में श्री विनय सिंह, श्री शिवनारायण मिश्रा श्री हंसराज तंवर श्री लवकुश तिवारी सहित कोयला मज़दूर पंचायत सोहागपुर क्षेत्र‌ के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शिरकत कर इस निर्णय को जमीन पर लागू करने का संकल्प लिया है। अख़्तर जावेद उस्मानी ने शीघ्र ही क्षेत्रिय महाप्रबंधक सोहागपुर क्षेत्र और एसईसीएल निदेशक मण्डल से चर्चा की पहल की जानकारी दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें