विजय दशमी पर क्षत्रिय समाज महासभा द्वारा विधिवत शस्त्र पूजन सम्पन्न : शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है
Praveen Nishee Wed, Oct 21, 2026
मनेंद्रगढ़।एमसीबी । विजय दशमी महोत्सव के पावन अवसर पर क्षत्रिय समाज महासभा मनेंद्रगढ़ - एमसीबी के तत्वाधान में परम्परागत नवरात्रि पर्व पर क्षत्रिय समाज के रिवाज के अनुसार विधिवत शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों द्वारा शस्त्र पूजन की महत्ता और क्षत्रिय धर्म के मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है।
इस अवसर पर समाज के सभी सदस्यों सहित युवा एवं बच्चों की भी गरिमामय उपस्थिति रही। सभी ने एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी और समाज की एकता, सुख-समृद्धि एवं मंगल कामना की।
कार्यक्रम का समापन जयकारों के साथ हुआ - जय मां भवानी, जय राजपुताना, जय श्री राम, जय मां दुर्गा।

विज्ञापन