Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

: विधानसभा स्तरीय भाजपा का लाभार्थी सम्मलेन सम्पन्न केंद्र सरकार के उपलब्धि जन जन तक पहुंचाये - जोगेश लाम्बा

Admin Sun, Jun 18, 2023

खड़गवां । मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला में मोदी सरकार के 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के अंतर्गत मनेंद्रगढ़ विधानसभा स्तरीय लाभार्थि सम्मेलन खड़गवां के समुदायिक भवन में संपन्न हुआ । जिसमे मुख्यतिथि कोरबा के पूर्व महापौर व लोकसभा के प्रभारी जोगेश लाम्बा , कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी , पूर्व विधायक श्याम बिहारी जयसवाल , मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के प्रभारी मनोज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंग,जनपद उपाध्यक्ष सोनमती उर्रे , लाभार्थी सम्मेलन के प्रभारी लखन लाल श्रीवास्तव, जिला संयोजक मुकेश जयसवाल , आशीष मजूमदार, महामंत्री राम लखन सिंह, विरेन्द्र् राणा ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी , भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रजवलन कर लाभार्थी सम्मेलन प्रारम्भ हुआ तथा उक्त सम्मेलन को लखन लाल श्रीवास्तव एवं पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्र सरकार की महत्त्वकांक्षी योजनाओं के साथ साथ केंद्र सरकार के 9 साल पूर्ण होने किसानो को खाद्य बीज की चिंता एवं देश मे कोरोना वैष्बिक महामारी के दौरान देश के सभी जनता को मुक्त वैक्सीन उपलब्ध कराया तथा केंद्र की सरकार के द्वारा प्रधान मंत्री का आवास उपलब्ध कराया गया जिसे प्रदेश की सरकार ने रोक कर रखा गया है। जिस पर लाभार्थियों को जानकारी दी। वंही भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओ को आने वाले समय मे एक साथ मजबूती के साथ पार्टी के लिए कार्य करना चाहिए तथा प्रदेश से प्राप्त केंद्रीय योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए पम्पलेट स्टिकर प्राप्त हुए है जिसे जन जन तक पहुँच उपलब्ध कराना चाहिए साथ ही जिला मे केंद्रीय पंचायत मंत्री गिरिराज किशोर  का आगमन होना है जिसके लिए हम सभी को प्रयास कर उनका कार्यक्रम सफल हो विचार करना चाहिए तथा आगामी योग दिवस के कार्यक्रम सभी बूथ स्तर मे सम्पन्न होना है जिसमे सभी कि सहभागिता आवश्य्क है तथा लोक सभा के प्रभारी जोगेश लाम्बा ने कहा कि आज पूरे बिश्व मे भारत देश् की स्थिति पूर्व की भांति मजबूत हुआ है जिससे भारत वासियो का सीना चौड़ा हो गया है। और हमको गर्व होना चाहिए की उस भारत देश के हम नागरिक है और हमारे प्रधान मंत्री देश की सेवा का कार्य निरंतर कर रहे है तथा केंद्र की मोदी जी के द्वारा सभी जनता के लिए बैंको मे खाते खुलवाए और वैश्विक महामरी के दौर से पुरा देश गुजर रहा था उस समय माननीय मोदी जी के द्वारा बहनो के खाते मे रुपए दिये जिससे उनकी आर्थिक स्थिति का सामना न करना पड़े वंही अंत्योदय की योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेश मे 1 रुपए किलो चावल एवं प्रत्येक को 5 -किलो का खाद्यान वितरण करने वाली केंद्र की मोदी जी की सरकार है जिसे प्रदेश की सरकार ने 5 किलो का खाद्यान वितरण न कर कालाबाजारि की है वंही जन धन खाते एवं बीमा के बारे मे 12 ,220 रुपए बीमा के संबंध मे जानकारी के साथ ही केंद्र सरकार के द्वारा हितग्राहियो को उपलब्ध सब्सिडी के संबंध मे जानकारी दे कहा की आम जन को भी जो समर्थ है उस सब सीडी को छोड़ना चाहिए जिससे केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उक्त लाभार्थी सम्मेलन मे पहुंचे सभी लाभार्थियो को पुष्प गुच्छ एवं माला पहना एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया तथा लाभार्थी सम्मेलन मे मनेन्द्रगढ़ मंडल के मंडल अध्यक्ष आलोक जायसवाल, महामंत्री महेंद्रपाल, चिरमिरी मंडल के अध्यक्ष रघुनंदन यादव महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी, हसदैव के बिनोद गुप्ता, मृत्युंजय मुखर्जी , खड़गनवा मंडल रामलाल साहू सहित महामंत्री ,दीपक देवांगन, विजय राणा, संजय सिंग, अरुणोदय पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय, धर्मेंद्र पटवा, दीपांकर मोहंता ,भानु गंगवार, मनोज जैन, रजनी तिवारी, कमला गड़डेवा, इंदु पनेरिया, मुनमुन जैन, सावित्री मारिया दास, रीता आईच, प्रतिमा पटवा, गौरी हथगेंन , मृत्यजय मुखर्जी, धर्मेंद्र पटवा, सोशल मीडिया-दीपक कुमार देवांगन , अजय विश्वकर्मा, प्रतिमा बड़त्या ,गंगा सक्सेना सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें