Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: युनिवर्सल पब्लिक हायर सेकेंडरी  स्कूल मनेन्द्रगढ़ में बालमेला का आयोजन सम्पन्न

Admin Thu, Nov 14, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। युनिवर्सल पब्लिक हायर सेकेंडरी  स्कूल मनेन्द्रगढ़ में बालमेला का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें बच्चों द्वारा तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाये गये। इस आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी  अजय कुमार मिश्रा, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी  विरेन्द्र कुमार पाण्डेय, पिपरिया प्राचार्य  विनोद पण्डेय  ने अपना अमूल्य समय बच्चों को दिया । इनके आने से बच्चों व अभिभावकों में उल्लास देखने को मिला। विद्यालय प्राचार्य  राजकुमार पाण्डेय  ने इस आयोजन के संबंध मे कहा कि हम आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करते रहेंगे जिससे बच्चें पढ़ाई के साथ ही साथ अन्य गतिविधियों में जोर शोर से भाग लेकर विद्यालय व नगर का नाम रौशन कर सके साथ ही बच्चों को स्टॉल के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया। इस कार्यक्रम में से 12वी तक 44 बच्चों ने अपना स्टॉल लगाया तथा अलग - अलग प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनो से लोगो का दिल जीता। साथ ही हमारे विधालय के Head Girl आर्या साहूएवं Head Boy मो. रिजवान ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन के बारे में बताया गया । संस्था प्राचार्य  राजकुमार पाण्डेय एवं सचिव श्रीमती संध्या पाण्डेय द्वारा स्कूल के बाल मेला कार्यक्रम पर प्रकाश डाला गया, साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओ का सम्पूर्ण योगदान रहा

विज्ञापन

जरूरी खबरें