Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: भा.ज.पा. ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम कार्यालय का घेराव किया

Admin Wed, Jun 14, 2023

चिरमिरी । एमसीबी।  नगर पालिक निगम चिरमिरी का आज भारतीय जनता पार्टी ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिक निगम चिरमिरी कार्यालय का घेराव किया । जिसमे मुख्य रूप से अपनी मांगों में कहा कि दूषित जल व्यवस्था, ठेका कर्मियों के रुके हुए वेतन, वृद्धा पेंशन, भाजपा पार्षद के वार्डों में कार्यों को लेकर भेदभाव, घटिया डामरीकरण एवं अन्य अनियमितताओं से संबंधित कार्यों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और घेराव किया गया । भाजपा के नेता व कार्यकर्ता जब निगम कार्यालय का घेराव करने पहुचे जहा पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात रही और भाजपा के नेताओ के द्वारा निगम के गेट में धक्का मार गया और फिर निगम कार्यालय तक पहुँचा गया वही हालांकि संबंधित अधिकारियों के द्वारा समस्याओं के जल्द समाधान के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन खत्म हुआ इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे । नगर पालिक निगम आयुक्त लवीना पांडे ने कहा कि इनका 6 सूत्री मांग है जिसमे पानी की जो समस्या थी उसमें हमारी एक सयुक्त बैठक एसईसीएल पीएचसी के साथ हुई थी जिसमें जो पेयजल की समस्या थी उसमें काफी सुधार आया है। जो थोड़ी बहुत समस्या बच गई है उसे हम टीम की भावना से काम कर रहे हैं और जल्द ही उसे सुधार लिया जाएगा ।  ठेका श्रमिको का जो वेतन का मामला है उसमें हम अप्रैल माह का ठेकेदार को पेमेंट कर रहे हैं मई माह का भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें