Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

: भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान 23 से कार्यकर्ता पहुंचेंगे लाभान्वित हितग्राहियो के घर

Admin Thu, Jun 22, 2023

मनेन्द्रगढ़ । एम सी बी ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 मई से 30 जून तक चलाये जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर संपर्क कार्यक्रम आगामी 23 जून से 30 जून तक प्रारंभ होगा। अभियान के जिला संयोजक मुकेश जायसवाल एवं सह संयोजक आशीष मजूमदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के दोनों विधानसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी के मार्गदर्शन में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गयी है। कार्यक्रम के जिला संयोजक मुकेश जायसवाल ने बताया कि अभियान के तहत दोनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी वहाँ के सभी प्रमुख पदाधिकारी सहित मंडलों की कार्यसमिति, शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति कार्यकर्ता हर घर में जन संपर्क करते हुए केंद्र सरकार के नेतृत्व कर्ता नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में बनायी गई योजनाओं और कार्यों को बताने के साथ उनके लाभांवित हितग्राही नागरिकों से योजनाओं की उपयोगिता और उपलब्धि भी पूछेंगे। पदाधिकारी और कार्यकर्ता आगामी 23 जून से 30 जून तक विधानसभावार प्रत्येक मंडल और बूथ के हर घर तक पहुँचेंगे और भाजपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धि के साथ साढ़े 4 साल में प्रदेश सरकार के जनघोषणा पत्र के धरातल की सच्चाई को जनता के समक्ष रखेंगे। इसके साथ ही वे प्रदेश की भूपेश सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ भी आम जनता को जागरूक करेंगे । उक्ताशय की जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें