Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने अपने पार्षदों के लिए एक नया फरमान जारी किया, टिकट की दावेदार से पहले अपने पांच माह का वेतन जमा करे 

Admin Sun, Jan 12, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने अपने पार्षदों के लिए एक नया फरमान जारी किया है। इसके तहत, सभी कांग्रेस पार्षदों को पीसीसी  में पांच माह का वेतन जमा करना होगा। पीसीसी ने इस विषय में अपने सभी पार्षदों को एक पत्र जारी किया है, जिसमें उन्हें यह राशि जमा कराने का रिमाइंडर दिया है। पार्षदों को चुनाव में टिकट की दावेदारी से पहले अपने पांच माह का वेतन यानी साल के एक महीने का वेतन जमा करना होगा। यह निर्णय मनमोहन सिंह कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया था। केवल वे पार्षद ही अगले चुनाव में भाग ले सकेंगे, जिन्होंने इस राशि को जमा किया होगा। पीसीसी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने कहा कि यह राशि केवल वर्तमान पार्षदों को देना है। फिलहाल, पार्षदों का सत्र खत्म हो चुका है, यह लेटर एक रिमाइंडर के रूप में उन्हें दिया गया है। आगामी चुनाव में वही पार्षद चुनाव लड़ेंगे जिन्होंने यह राशि जमा कर दी है। आगामी चुनाव में जो प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे, उन्हें भी इस नियम का पालन करना होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें