Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह प्रारंभ,स्कूली बच्चों नेत्र परीक्षण प्रारंभ

Admin Mon, Dec 16, 2024

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह 16 दिसंबर से 21 दिसंबर 24 तक डॉ. अविनाश खरे,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आधिकारी मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के निर्देशन व डॉ. एस एस सिंह बीएमओ के मार्ग दर्शन में मनाया जा रहा है।  6 साल से 18 वर्ष आयु वर्ग के स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण कर दृष्टिदोष पीड़ित छात्रों का नेत्र परीक्षण कर चश्मा जांच कर नेत्र सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी दिया जा रहा है। इस अभियान के पूर्व भी जुलाई से नवंबर तक जिले में 15500 बच्चों का नेत्र परीक्षण किया जा चुका है जिसमें 757 बच्चे दृष्टिदोष पीड़ित पाए गए हैं।। बेलबहरा और बैरागी स्कूल के एक एक छात्र को मोतियाबिंद था जिसका ऑपरेशन बैकुंठपुर में कराया गया है।। नेत्र सुरक्षा के संबंध में छात्रों को जानकारी दी जा रही है कि प्रतिदिन सुबह उठकर और रात को सोते समय आंख व आंख के आसपास के त्वचा को साफ पानी से धोएं,आंख को पोंछने के लिए साफ टॉवेल, गमछे का उपयोग करें,आंख को दुर्घटना से बचाएं जैसे आग,आतिशबाजी, खेल कूद के समय गिल्लीडंडा, तीरकमान चलाते समय सावधानी बरते। आंख में कुछ पड़ जाने पर साफ पानी से धोएं, आंख को रगड़े या मले नहीं, पढ़ाई वाले स्थान पर पर्याप्त रोशनी हो, मोबाइल का उपयोग कम करें , खानपान में विटामिन ए युक्त फल भोजन, हरी सब्जी का उपयोग करें, आंख में तकलीफ होने पर नेत्र चिकित्सक की सलाह ले, चश्मा उपयोग करने वाले साल में एक बार नेत्र परीक्षण अवश्य कराएं।। बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह में चिरायु दल के डॉ. अतीक सोनी, डॉ. सुरभि और टीम ,आर.डी.दीवान सहायक नोडल अधिकारी,(अंधत्व), दशरथ राम, वीरेंद्र साव,रजनीश कुमार, आर.एस. चेचाम, द्वारा परीक्षण किया जा रहा है।।

विज्ञापन

जरूरी खबरें