Advertisment

23rd August 2026

BREAKING NEWS

रेलवे सुविधाओं के विस्तार की मांग, चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को सौंपा मांग पत्र

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

: जनसमस्या निवारण शिविर में पहुँचे कलेक्टर श्री दुग्गा   पंचायत में सिंचाई कूप निर्माण की दी स्वीकृति

Admin Sat, Jun 24, 2023

मनेंद्रगढ़, 24 जून 2023 / प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के मंशानुरूप ज़िले के सभी विकासखंडों में कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में हमर मुखिया के विजन, खुशहाल सब्बो झन के तर्ज़ पर’ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। खड़गवां विकासखंड के ग्राम पंचायत मंझौली में शुक्रवार को पंचायतस्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री दुग्गा क्षेत्र भ्रमण के दौरान शिविर स्थल पहुँचे। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से चर्चा कर पूछा कि किसी को बँटवारानामांतरणजातिनिवास संबंधी समस्या तो नहीं है। सभी का आयुष्मान कार्ड बन गयामतदाता सूची में नाम जुड़ गयासमय पर राशन मिल रहापेंशन का लाभ मिल रहागाँव में बिजली पानी की समस्या तो नही। ग्रामीणों ने बताया कि किसी को कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि आप सभी सामूहिक भागीदारी से अपने स्कूल परिसर और गाँव की साफ़-सफ़ाई करें। मौक़े पर प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री दुग्गा ने पंचायत में सिंचाई कूप निर्माण की स्वीकृति दी और एक हितग्राही का राशन कार्ड तत्काल बनाने के निर्देश दिये। शिविर में माँग और समस्या से संबंधित कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर के माध्यम से कुल 70 आयुष्मान कार्ड बनाये गये। शिविर में राजस्व विभागलोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभागस्वास्थ्य विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग और खाद्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  शिविर में अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमरएसडीएम चिरमिरी  बीएस मरकामतहसीलदार  सुधीर खलखोविकासखंड शिक्षा अधिकारी  जितेंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें