Advertisment

21st August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: संविदा कर्मचारी महासंघ ने विधायक के समक्ष नियमितीकरण की मांग रखी

Admin Sun, Jul 30, 2023

चिरमिरी । ( रविंद्र सोनी) छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डॉक्टर कृति चौहान के नेतृत्व में आज संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ.विनय जायसवाल के कार्यालय में पहुंचकर विधायक  को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा हैं । संविदा कर्मचारी महासंघ ने विधायक के समक्ष नियमितीकरण की मांग रखी उन्होंने मनेंद्रगढ़ विधायक से मांग करते हुए कहा कि हमें इस सरकार से काफी उमीदें है कि हमारी नियमितीकरण मांग पूरी होगी इसलिए हम सभी आपके पास पहुंचकर आपके माध्यम से राज्य के मुखिया को नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंप रहे हैं और हमें उम्मीद नहीं पूरा विस्वास है की आप और हमारे मुखिया इस मांग को प्राथमिकता देंगे ।  विधायक डॉ विनय जायसवाल ने कहा कि मैं तत्काल मुख्यमंत्री को अवगत करते हुए आपकी मांग को पूर्ण करने बात रखूँगा । अब देखना यह होगा कि छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी पिछले कई दिनों से अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए पूरी करते हैं या नहीं ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें