: मिडिया स्टैंड कि आड़ में आरोपी के द्वारा लगाए गए आरोपी को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया शिरे से खारिज
Admin Tue, Jan 7, 2025
देवभोग। गरियाबंद। ब्लॉक के ग्राम लाटापारा के आश्रित ग्राम पूंजीपारा आंगनबाड़ी सहायिका फर्जी नियुक्ति का मामला दिनों दिन तुल पकड़ता जा रहा है और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। इसी तर्ज पर ग़लत अंक तालिका जारी करने के मामले में निलंबित प्रधान पाठक जोगेंद्र कश्यप के द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवनाथ बघेल पर लगाए आरोपों को सिलसिले वार खारिज करते हुए घूमता दर्पण को बिंदुवार बताया कि जिस तरह से मामला को तोड़ मरोड़ कर आरोप लगाया जा रहा है वह पूरी तरह बेबुनियाद हैं। बीईओ बघेल ने कहा कि तारिणी बघेल अपने 8 वी का द्वितीय अंकसूची प्रति के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 24/ 9/2024 को आवेदन दिया गया। जिसके तहत हमने दिनांक 30/9/ 2024 को बाड़ीगांव के प्रधान पाठक को नियमानुसार कार्यवाही के लिए निर्देशित किया लेकिन उससे पहले ही बाड़ीगांव के प्रधान पाठक द्वारा तारिणी बघेल को 24/9/ 2024 को ही द्वितीय अंकसूची प्रदाय करने की बात स्वयं प्रधान पाठक द्वारा कहा जा रहा है इसके अलावा परीक्षाफल को विकासखंड शिक्षा कार्यालय में छोड़ने की बात कही जा रही है जबकि ऐसे महत्वपूर्ण दस्तावेज को छोड़ने से पहले अभिस्वीकृति लेना होता साथ ही परीक्षाफल को अभिरक्षा देने बाद संबंधित से रशीद लेना अनिवार्य होता है लेकिन यह सारी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ साथ ही शिक्षा कार्यालय में परीक्षाफल से छेड़ छाड़ करने की बात बी ई ओ बघेल ने कहा कि अगर ऐसा होता तो उक्त शिक्षक द्वारा आपत्ती दर्ज कराने के साथ शिकायत भी किया जा सकता था। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ सबसे खास बात तो यह कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी के आदेश के पहले ही प्रधान पाठक जोगेंद्र कश्यप के द्वारा तारिणी बघेल को स्व लिखित अंक तालिका प्रदाय किया गया जिसमें स्व प्रमाणित कर बिना तारीख़ वहां उल्लेख किए प्रधान पाठक के द्वारा कूट रचित कर बड़ी भ्रष्टाचार को अंजाम देने का प्लान किया गया अंक तालिका में बिना तारीख़ का मेंशन कर स्व प्रमाणित अंक सूची तारिणी बघेल को प्रदाय किया गया।
यह उठ रहा सवाल
सबसे बड़ा सवाल तो यह उठ रहा है प्रधान पाठक के मीडिया बयान के अनुसार 24 सितंबर को द्वितीय अंकसूची जारी करने बात कही जा रही है तो आवेदन जमा करने अंतिम तिथि 13 सितंबर तक था। लेकिन उक्त अंकसूची को शामिल किस तरह किया गया?हालंकि परियोजना विकास के अधिकारी द्वारा संपूर्ण दस्तावेज को 13 सितंबर को लेने की बात कही जा रही है ऐसे में दस्तावेज और बयान को लेकर मामला पेंचीदा बनता दिखाई पड़ रहा है शायद यही कारण है लगातार यह सुर्खियों में बना हुआ है।
इस सम्बंध मे जब बाड़ीगांव के प्रधान पाठक जोगेंद्र कश्यप से जानकारी ली गई तो में अभी इस सम्बंध में कुछ बात नहीं कर सकता में अभी ज्यादा परेशान हूं। ऐसा उनका कहना था।
विज्ञापन