Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: जिला क्रिकेट संघ कोरिया के मनेन्द्रगढ़ निवासी श्रेयष सिन्हा का चयन अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए.....

Admin Tue, Nov 14, 2023

  मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। क्रिकेट संघ कोरिया के सचिव आशीष अग्रवाल (रिंकू) के द्वारा  बताया गया कि जिला क्रिकेट संघ कोरिया मनेन्द्रगढ़ के लिए बड़े ही हर्ष की बात है कि  मनेन्द्रगढ़ से श्रेयष सिन्हा का चयन अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए चयनित किया गया है । सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसके पश्चात ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए अंडर 16 कैंप लगाया गया और फिर सलेक्शन मैच कराया गया। जिसके पश्चात ही अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ स्टेट टीम के लिए किया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी दिसंबर से प्रारंभ किया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़ अपने सभी 5 मैच पुणे क्रिकेट ग्राउंड में ही खेलेगी, अपना पहला मैच 1 दिसंबर को बिहार के मध्य खेलने उतरेगी। इसके पश्चात दूसरा मैच 6 दिसंबर को झारखंड के मध्य खेलने उतरेगी। तीसरा मैच 11 दिसंबर को गुजरात के मध्य खेलने उतरेगी। चौथा मैच 16 दिसंबर को चंडीगढ़ के मध्य खेलने उतरेगी। अंतिम लीग मैच 21 दिसंबर को क्रिकेट स्टेडियम पुणे में बड़ोदा के मध्य खेलने उतरेगी। चयनित श्रेयष सिन्हा के छत्तीसगढ़ अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में चयन होने पर जिला क्रिकेट संघ कोरिया के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रैना (बंटी), सचिव आशीष अग्रवाल (रिंकू), विनोद जायसवाल, अमित चावड़ा, शारदा मरावी, गुरमीत सिंह (रिंकू), संजय सिंह चिरिमिरी, मनोज गुप्ता, विक्की खेड़िया, अजीत सिंह, रमणीक रैना गोलू, किशन केंवट, सुल्तान, अभिजीत सिंह, अखंड प्रताप, रवि, अभिषेक वडेरा, राज सोनी, फाइज्जुल बाबू, अमित यादव , पवन महंत, ओ. पी. यादव, गौरव जायसवाल, महेंद्र, के साथ साथ सभी क्रिकेट प्रेमियों ने बधाइयां एवं अच्छे प्रर्दशन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें