Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: जिला शिक्षा अधिकारी का बेलबहरा में आकस्मिक निरीक्षण

Admin Thu, Jan 2, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा में जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। विद्यालय के संस्था प्रमुख बलराज पाल द्वारा पुष्प गुच्छ देकर जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा का स्वागत किया गया। श्री मिश्रा के द्वारा सभी शिक्षकों का बैठक लेकर निर्देशित किया गया कि 10 जनवरी तक सभी अपने-अपने विषयों के पाठ्यक्रम को पूरा कर बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सभी विषयों का पुनः अभ्यास कराना प्रारंभ कर दें जिससे कि शतप्रतिशत छात्र-छात्राएं अच्छे अंको से उत्तीर्ण हो। जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्र हित में विशेष बातें कहते हुए कहा कि शिक्षकों को अपने-अपने विषयों में मूल्यांकन कार्य करते हुए यदि छात्र ने सही उत्तर लिखा है तो उसके नंबर ना काटते हुए पूर्ण अंक देना सुनिश्चित करें जिससे कि छात्र अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो सके। उन्होंने यह भी बतलाया कि सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि बोर्ड परीक्षा में शतप्रतिशत छात्र- छात्राएं उत्तीर्ण हो तथा सभी कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं में कम से कम 40% प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हों। सभी लोग उक्त लक्ष्य को प्राप्ति हेतु मेहनत करें। बोर्ड परीक्षा में सुधार हेतु कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं का प्रथम मॉक टेस्ट 6 जनवरी से लेकर से लेकर 14 जनवरी 2025 तक निर्धारित किया गया है जिसमें विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए मदद मिलेगी और वह परीक्षा के लिए तैयार हो सकेंगे.इसके पश्चात 20 जनवरी से प्री बोर्ड परीक्षा और द्वितीय मोक टेस्ट लिया जाएगा। परीक्षा लेने का आशय यह है कि छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ लेखन कौशल में भी निपुण हो जिससे कि अच्छे से अच्छा अंक प्राप्त कर सकें। उन्होंने यह भी कहा की सभी छात्र-छात्राओं का अपार आईडी बनाना भी सुनिश्चित करें और अपार आईडी बनाने में आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित यदि कोई परेशानी आ रही हो तो उसका निराकरण कर अपार आईडी के लिए भी निरंतर प्रयास करते रहें जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा सभी शिक्षकों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई इस बैठक में प्राचार्य बलराज पाल, प्रभारी प्राचार्य पिपरिया विनोद पांडे, वरिष्ठ व्याख्याता माता प्रसाद द्विवेदी, व्याख्याता दादूराम राठौर, व्याख्याता निर्मल अग्रवाल व्याख्याता, अश्वनी कुमार दुबे, व्याख्याता कमलेश पांडे,व्याख्याता सुनीता मिश्रा, व्याख्याता सुषमा टोप्पो,व्याख्याता नित्यानंद द्विवेदी, व्याख्याता जयंत कुमार देवांगन, व्याख्यात माया वर्मा,व्याख्याता शोभा जयसवाल, व्याख्याता मंजू बघेल, सहायक शिक्षक सुनीता यादव,अतिथि शिक्षक नेहा सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें